रुपये
- फोटो : iStock
पैसे का सही इस्तेमाल न करना आर्थिक चिंता की निशानी
अपने पैसे का सही इस्तेमाल न करना आर्थिक चिंता की निशानी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, आजकर क्रेडिट कार्ड लगभग हर किसी के पास है, लेकिन वो उसका बिल आसानी से नहीं भरते। पैसे होने के बावजूद वे क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में देरी करते हैं। यह 'फाइनेंशियल डिनाइल' की निशानी है। यानी पैसा होने के बाद भी उसे सही जगह पर खर्च ना करना। क्रेडिट कार्ड के बिल की ही तरह कई लोग टैक्स जैसे अन्य जरूरी भुगतान करने में भी हिचकिचाते हैं। इतना ही नहीं, पैसे होने के बावजूद कहीं निवेश ना करना और बैंक में पैसा जमा करके रखना भी फाइनेंशियल डिनाइल की ही निशानी है। इसलिए यदि आप फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे, तो आपको सही समय पर पैसे खर्च करने में मदद मिलेगी। इससे आप भविष्य में आने वाले आर्थिक संकट से भी बच जाएंगे।