फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश के मंत्र 22: बेहतर ब्याज दर के साथ VPF में आपको मिलेंगी ये तमाम सुविधाएं

Thu, 14 May 2020 02:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वीपीएफ - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
संकट के समय में अगर आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और निवेश का कोई विकल्प खोज रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे विकल्प के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप अपने मूल वेतन और महंगाई भत्ते का बड़ा हिस्सा पीएफ खाते में डाल सकते हैं और अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
हम बात कर रहे हैं वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड (VPF) की। वीपीएफ में भी ईपीएफओ जितना ही गारंटीशुदा रिटर्न मिलता है। वीपीएफ पूरी तरह से कर मुक्त होता है। वहीं अगर ब्याज की बात करें तो वीपीएफ में ग्रहकों को 8.65 फीसदी ब्याज मिलता है। संगठित और असंगठित क्षेत्र के लिए यह निवेश का अच्छा विकल्प है। मालूम हो कि यह ईपीएफ में किए जाने वाले कॉन्ट्रिब्यूशन से अलग होता होता है। इसका मतलब यह है कि इसमें ईपीएफ का कॉन्ट्रिब्यूशन शामिल नहीं है। यह बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 100 फीसदी तक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
बहुत से लोगों ने वीपीएफ के बजाय पीपीएफ का खाता खुलवा रखा है। वीपीएफ में तिमाही आधार पर ब्याज दर तय होती है। हालांकि धन निकासी की शर्तें ईपीएफ से ज्यादा मुश्किल हैं। लेकिन वीपीएफ पर रिटर्न पीपीएफ से बेहतर रहा है। इसके अतिरिक्त आप पीएफ की रकम की तरह ही वीपीएफ की जानकारी भी ईपीएफओ की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इतना ही नहीं, पैसों की निकासी के लिए आप ऑनलाइन क्लेम भी कर सकते हैं। साथ ही वीपीएफ के कॉन्ट्रिब्यूशन पर भी सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
खास बात ये है कि वीपीएफ में निवेश के लिए आपको पोस्ट ऑफिस या बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ अपनी नियोक्ता कंपनी की जानकारी देनी होती है। इसके लिए आपको एक फॉर्म भर मेल करना होगा और तय रकम आपके खाते से कटकर खाते में चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
वीपीएफ से निकासी के लिए आपके लिए पांच साल की नौकरी करना जरूरी है। साल 2016-17 में वीपीएफ पर 8.65 फीसदी रिटर्न मिला था, वहीं पीपीएफ में ग्राहकों को आठ से 8.1 फीसदी रिटर्न मिला था। साल 2017-18 की बात करें तो तब वीपीएफ ग्राहकों को 8.55 फीसदी रिटर्न मिला था। लेकिन पीपीएफ के ग्राहकों को 7.6 से 7.9 फीसदी रिटर्न मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें