फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहते हैं अगर 4 बड़े त्यौहारों पर न हो पैसे की कमी तो अपनाएं ये 5 तरीके

Sun, 01 Oct 2017 10:53 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 7
धन निवेश
अगले महीने देश के चार सबसे बड़े त्योहार आ रहे हैं। करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली और भाईदूज जैसे त्योहार भारतीयों में सबसे प्रमुख तौर पर गिने जाते हैं। ऐसे में इस महीने मध्यमवर्गीय परिवारों पर काफी बड़ा आर्थिक बोझ पड़ना तय है। लेकिन अगर आप सही ढंग से महीने की शुरुआत में ही अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग कर लेंगे तो फिर त्योहार का अच्छे से मजा ले सकेंगे और किसी तरह का कोई आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 तरीके जिनकी मदद से आपके लिए फेस्टिव सीजन में सेविंग और अपना बजट मैनेजमेंट कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 7
धन निवेश
ज्यादा डिस्काउंट के चक्कर में न उलझे
फेस्टिव सीजन में रिटेल स्टोर्स और वेबसाइट्स डिस्काउंट का प्रलोभन देते हैं। इनसे हम आपको बचने की सलाह देते हैं। डिस्काउंट दो तरह से मिलता है। पहला कैश डिस्काउंट और दूसरा परसेंटेज डिस्काउंट। इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्टस पर कंपनियां कैश डिस्काउंट देती हैं। यह डिस्काउंट एमआरपी पर मिलता है। डीलर्स के हिसाब से डिस्काउंट वैरी करता है। इसलिए कोई भी बड़ी खरीददारी करने से पहले इस पर गौर कर लें। इससे आप काफी अच्छी सेविंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
परसेंटेज डिस्काउंट का ऐसे गणित समझे
कई बार नए कपड़े खरीदते वक्त रिटेल स्टोर्स परसेंटेज डिस्काउंट देते हैं जैसे कि 30 +20 फीसदी डिस्काउंट या फिर फ्लैट 45 फीसदी डिस्काउंट। अब आप पहले वाले डिस्काउंट की तरफ आकर्षित होंगे। लेकिन यह नुकसानदेह होगा। जबकि दूसरा वाला फायदे का सौदा होगा। 1 जुलाई से लागू हुए जीएसटी के बाद कपड़ों पर 5 व 12 फीसदी टैक्स लगेगा, इसको भी आपको ध्यान में रखना होगा।  

4 of 7
धन निवेश
सैलरी का 70 फीसदी ही करें खर्च, 30 फीसदी की करें सेविंग
फाइनेंशियल प्लानर राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को अपनी सैलरी का 70 फीसदी ही खर्च करना चाहिए। फेस्टिव सीजन के दौरान अगर किसी ने ज्यादा शॉपिंग की है और घर का बजट गड़बड़ा गया है तो घबराने की बात नहीं हैं। जो पैसा सेविंग के लिए जमा किया हुआ उसको एक लिमिट में निकालकर आप अपने खर्च को बिगड़ने से बचा सकते है।
विज्ञापन

5 of 7
क्रेडिट कार्ड से खरीदे गए सामान का पेमेंट करें ईएमआई में  
अगर आपने दिवाली से पहले घर के लिए कोई हाउसहोल्ड गुड क्रेडिट कार्ड से खरीदा है तो आप उसको अपने बैंक से ईएमआई में कंवर्ट करा सकते हैं। ऐसा करने से आप एक साथ लंबा पेमेंट देने से बच जाएंगे और आप पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही साथ ईएमआई का लंबा रिपेमेंट पीरियड लेकर के आप अपनी जेब पर पड़ा भारी बोझ हल्का कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
investment
लोन की ईएमआई को कम करने का यह हैं तरीका
अगर आपने फेस्टिव सीजन में नया घर या कार खरीदी हैं तो उसके लोन की ईएमआई शुरू हो चुकी होगी। ऐसे में आपकी सैलरी का बड़ा हिस्सा ईएमआई के रुप में जा रहा होगा। रेपो रेट में कमी करने के बाद देश के सभी बैंको और फाइनेंशियल कंपनियों ने अपने होम और कार लोन रेट में काफी कमी की थी। अगर आपको ये लग रहा है कि बैंक आपसे ज्यादा इंटरेस्ट चार्ज कर रहा है तो आप अपने लोन को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
investment
शार्ट टर्म में पैसों की कमी होने पर करें आरडी का इस्तेमाल
शार्ट टर्म में अगर आपको फंड की वाकई में कमी हो गई है और आप उधार नहीं लेना चाहते हैं तो इसको आप अपने पुराने किए हुए इन्वेस्टमेंट से भी पूरा कर सकते है। अगर आपका ऐसा कोई अकाउंट नहीं है, लेकिन आप क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो आप इससे भी पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन ध्यान रखियेगा कि आपको इससे पैसा निकालने पर बहुत ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। हो सके तो क्रेडिट कार्ड से निकाले गए पैसे का जल्द से जल्द भुगतान भी कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें