फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में बदलवा सकते हैं पैन कार्ड में छपा गलत नाम, इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो

Tue, 12 Feb 2019 06:37 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पैन कार्ड एक बहुत ही जरूरी पहचान पत्र है। इसके बिना आपके कई सारे वित्तीय कार्य लटक सकते हैं। अगर पैन कार्ड है और उसमें नाम भी गलत है तो भी आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
PAN card

मुफ्त में होगा करेक्शन

अगर पैन कार्ड में आपका नाम भी गलत है तो भी इसको सही कराने के लिए आपको किसी तरह का पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। हालांकि इसके लिए भी एक शर्त है, जिसको आपको पूरा करना होगा। शर्त यह है कि नाम में हुई गलती आयकर विभाग की तरफ से हुई हो। अगर ऐसा है तो फिर आपके सही नाम के साथ पैन कार्ड को दोबारा जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
PAN CARD - फोटो : self

इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो

सबसे पहले आपको http://www.incometaxindia.gov.in/archive/changeform.pdf पर जाकर के इस फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसको आपको भरना होगा और साथ में अपने सही नाम का दस्तावेज लगाना होगा। 

4 of 7
How to link aadhaar card with Driving Licen
दस्तावेज के तौर पर आप आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, सरकारी विभाग की तरफ से जारी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अगर आपने अपना नाम बाद में बदला है तो आपको उस आधिकारिक गजट की कॉपी देनी पड़ेगी, जिसमें बदला हुआ नाम छपा है। 
विज्ञापन

6 of 7
PAN-Aadhaar
इस फॉर्म को सेव करके आप अपने ईमेल के जरिए आयकर विभाग को भेज सकते हैं। इसके साथ में किसी एक दस्तावेज को अटैच करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
income tax
इसके बाद आपको ई-मेल के जरिए आयकर विभाग से एक मेल प्राप्त होगा, जिसमें आपके बदले हुए नाम का विवरण दिया जाएगा। बस उसे अप्रूव करने के बाद आपका नाम और पता बदल जाएगा। 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें