फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर इस देश का है पासपोर्ट तो बिना वीजा के घूमिये 160 देशों में

Thu, 26 Oct 2017 03:20 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 6
विश्व के किसी भी देश में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट और वीजा होना बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है। कई देशों में यात्रा करने के लिए वीजा की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है, लेकिन पासपोर्ट होना चाहिए। पूरे विश्व में कई ऐसे देश हैं जिनका केवल पासपोर्ट होने भर से आप विश्व के 160 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। ऐसे पासपोर्ट को काफी मजबूत माना जाता है। हम आज आपको बताने जा रहे है कि कौन सा पासपोर्ट सबसे ज्यादा मजबूत है और भारत की क्या रैकिंग है।
विज्ञापन

2 of 6
कैसे होती है पासपोर्ट की रैंकिंग
हर देश के पासपोर्ट की सलाना रैंकिंग की जाती है। इसको करने के लिए केवल यह देखा जाता है कि किस देश के पासपोर्ट से आप सबसे ज्यादा देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। जिस देश का पासपोर्ट विश्व के अन्य देशों में बिना किसी वीजा के प्रवेश की सुविधा देता है, उसकी रैंकिंग सबसे ऊपर होती है। यह रैंकिंग हर साल पासपोर्ट इंडेक्स नाम की संस्था जारी करती है। 
विज्ञापन

3 of 6
इस एशियाई देश का पासपोर्ट है नंबर 1
एशियाई देश सिंगापुर का पासपोर्ट वर्ष 2017 में पहले पायदान पर है। सिंगापुर के लोग केवल पासपोर्ट के आधार पर विश्व के 159 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि एशियाई देश के पासपोर्ट को पहला स्थान मिला हो। इससे साबित होता है कि सिंगापुर सरकार के कई देशों से अच्छे राजनायिक संबंध हैं। 
 

4 of 6
पासपोर्ट - फोटो : Getty
टॉप 5 में शामिल हैं ये देश
सिंगापुर के बाद दूसरे स्थान पर जर्मनी के पासपोर्ट का नंबर आता है। तीसरे स्थान पर स्वीडन और दक्षिण कोरिया हैं। चौथे स्थान पर डेनमार्क, फिनलैंड, इटली, फ्रांस, स्पेन, नॉर्वे, जापान और यूनाइटेड किंगडम हैं। वहीं पांचवें स्थान पर लक्जमबर्ग, स्विटजरलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया और पुर्तगाल शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
पासपोर्ट
भारत से आगे हैं ये देश
इस रैंकिंग में भारत से आगे केन्या, नामीबिया, टूनिशिया और जिम्बॉबवे जैसे अफ्रीकी देश हैं। भारत इस रैंकिंग में 75वें स्थान पर है, जिसके पासपोर्ट से मात्र 51 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत से पीछे हैं ये पड़ोसी देश
भारत के बाद जिन देशों का नंबर आता है उनमें पड़ोसी देश भूटान (76), नेपाल (89), बांग्लादेश (90), पाकिस्तान व इराक (93) और अफगानिस्तान (94) स्थान पर हैं। अफगानिस्तान इस रैंकिंग में आखिरी स्थान पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें