फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर : बच्चों को इन आसान तरीकों से सिखाएं पैसों का महत्व, संवर जाएगा उनका जीवन

Mon, 15 Mar 2021 11:40 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों को इन आसान तरीकों से सिखाएं पैसों का महत्व - फोटो : pixabay
कोरोना वायरस महामारी ने 2020 में लोगों को बहुत परेशान और चिंतित रखा है। इसकी वजह से सभी क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। निवेशक भी मुनाफे को लेकर परेशान हैं। वित्तीय जानकार कहते हैं कि कोरोना काल में ऐसे विकल्पों में निवेश करें, जहां पैसा सुरक्षित रहे और अच्छा रिटर्न मिलता रहे। ऐसे में लोगों ने फाइनेंशियल प्लानिंग के महत्व को भी समझा है। बच्चों को पैसे की अहमियत के बारे में बताना और उनमें अच्छी वित्तीय आदतें विकसित करना बेहद अहम है। यदि हम बच्चों को कम उम्र में ही सही वित्त शिक्षा दें कि बचत करना हमारे लिए आवश्यक है और पैसों से हम क्या कुछ कर सकते हैं, तो उनका आगे का जीवन आसान हो जाएगा और भविष्य में कठिन परिस्थितियों का सामना वे सरलता से कर पाएंगे। 

आज हम आपको वित्तीय रूप से सशक्त होने के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो हर मां-बाप को अपने बच्चों को सिखाने चाहिए-
विज्ञापन

2 of 5
इस तरह सिखाएं बचत का महत्व - फोटो : pixabay
इस तरह सिखाएं बचत का महत्व
आप अपने बच्चे को हर महीने जेब खर्च के रूप में एक छोटी-सी रकम दें। उन्हें एक गुल्लक देकर उन्हें बचत की आदत डलवाएं। अपने बच्चों को पैसे देकर आप सिखा सकते हैं कि उन्हें ये पैसा एक महीने तक चलाना है और इसमें से कुछ पैसों की बचत भी करनी है। ऐसा करके वह धीरे-धीरे अच्छी-खासी रकम जमा कर सकता है और फिर अपनी सेविंग से वे मनचाहा सामान खरीद सकते हैं। इससे उन्हें भविष्य में इमरजेंसी फंड बनाने में दिक्कत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर : अगले महीने से बदल रहा है PF से जुड़ा ये अहम नियम, जानिए आपको फायदा होगा या नुकसान
विज्ञापन

3 of 5
लक्ष्यों को पूरा करना सिखाएं - फोटो : pixabay
लक्ष्यों को पूरा करना सिखाएं
आप अपने बच्चों को छोटे-छोटे लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित करें। जैसे आप आपने बच्चों को बता सकते हैं कि वे 1,000 रुपये जोड़ लें तो कोई मनपसंद खिलौना खरीद सकते हैं। लेकिन अगर वे थोड़े समय कर्च ना करके बचत करें, तो 4,000-5,000 रुपये जमा कर वे बेहतर साइकिल खरीद सकते हैं। इस तरह उन्हें अपने लक्ष्यों के अनुरूप खर्च करने की आदत होगी जो आगे जाकर उनके लिए सहायक होगा।

यह भी पढ़ें: एक चयन का विकल्प: एक अप्रैल से पहले चुनना होगा नया या पुराना टैक्स स्लैब, पुरानी व्यवस्था में मिलता है छूट का लाभ

4 of 5
घर के खर्च से भी जोड़ें - फोटो : pixabay
घर के खर्च से भी जोड़ें
माता-पिता को अपने बच्चों से पैसों को सही जगह खर्च करने को लेकर खुलकर बात करनी चाहिए। उन्हें बच्चों की भी राय लेनी चाहिए और यह जानने का प्रयास करना चाहिए कि बचत और खर्च को लेकर वे क्या सोचते हैं। बच्चे को घर के फाइनेंशियल सिस्टम से भी जोड़ें। उनका इन्वॉल्मेंट स्वाभाविक होना चाहिए। छोटी-मोटी खरीदारी की लिस्ट उनके साथ मिलकर बनाएं। फिर हिसाब लगाएं कि उसमें कितना खर्च होगा और वह पैसा कहां से आएगा। ऐसा करने से वे कम आयु में ही अकाउंट्स के बेसिक सीख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: काम की खबर: क्या आपके खाते में आ रहा है गैस सब्सिडी का पैसा? तुरंत करें चेक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा डिस्काउंट के चक्कर में न उलझें - फोटो : pixabay
ज्यादा डिस्काउंट के चक्कर में न उलझें
कई दुकानें और वेबसाइट्स डिस्काउंट का प्रलोभन देती हैं। इनसे हम आपको बचने की सलाह देते हैं। डिस्काउंट दो तरह से मिलता है। पहला कैश डिस्काउंट और दूसरा परसेंटेज डिस्काउंट। इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्टस पर कंपनियां कैश डिस्काउंट देती हैं। यह डिस्काउंट एमआरपी पर मिलता है। डीलर्स के हिसाब से डिस्काउंट अलग-अलग होता है। इसलिए कुछ भी खरीदने से पहले इस पर गौर कर लें। इससे आप काफी अच्छी बचत कर सकते हैं। बच्चों को समय पर ही इसकी जानकारी दे देनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें