नोटबंदी के बाद देश में शुरू किए गए 500 रुपये के नए नोट को लेकर के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फिर से एक बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई ने कहा कि देश भर में 500 के नोट काफी बड़ी संख्या में छप चुके हैं। 2000 के बड़े नोट को लेकर किए गए फैसले के बाद अब लोगों को फिर से झटका लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
2 of 5
दो प्रिंटिंग प्रेस को दिया ये आदेश
देश भर में केवल दो प्रिंटिंग प्रेस हैं जहां पर 500 रुपये के करेंसी नोट की छपाई हो रही थी। ये प्रिंटिंग प्रेस मध्य प्रदेश के देवास और महाराष्ट्र के नासिक में हैं। आरबीआई ने एक सर्कुलर भेजकर के दोनों प्रिंटिंग प्रेस को आदेश दिया है कि वो 500 रुपये के नए करेंसी नोट की छपाई पर पूरी तरह से रोक लगा दे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : AmarUjala
ये बताई बड़ी मजबूरी
आरबीआई ने अपने सर्कुलर में कहा है कि 500 के नोट काफी बड़ी संख्या में छप चुके हैं। इसलिए अब इनकी छपाई की कोई आवश्यकता नहीं है। देवास के अलावा नासिक में भी 500 के नए नोट की छपाई हो रही थी। करीब 10 माह तक लगातार 500 के नोट छापे गए।
4 of 5
200 रुपये
- फोटो : अमर उजाला
छोटे नोट छापने पर आरबीआई का जोर
आरबीआई का जोर अब छोटे नोट छापने पर है। 200 के नए नोट को हाल ही में मार्केट में जारी किया गया है। अब आरबीआई अपना फोकस केवल 200 के नोट पर रखना चाहता है। इसके लिए देवास स्थित प्रिंटिंग प्रेस को 40 करोड़ नोट छापने का ऑर्डर दिया गया है। 50 का नया नोट छापने का ऑर्डर भी आरबीआई ने दिया है।
मार्केट में फिर से आएगा एक रुपये का नोट
आरबीआई अपना फोकस बड़े नोट के बजाए छोटे करेंसी नोट पर रखना चाहता है। इसके चलते अब सेंट्रल बैंक फिर से 1 रुपये का नोट देश भर में जारी करेगा। इसके डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही 20,10,5 रुपये के नोट भी बड़ी संख्या में छापे जाएंगे। इसकी तैयारी आरबीआई ने कर ली है।