डाक विभाग ने बचत खाताधारकों से मोबाइल नंबर अपडेट करने और मौजूदा मैग्नेटिक एटीएम कार्ड को नए ईएमवी चिप आधारित कार्ड से बदलने को कहा था। डाक विभाग की एक अधिसूचना के मुताबिक, ऐसा नहीं करने वालों का कार्ड एक फरवरी से ब्लॉक हो जाएगा। हालांकि, अगर आपका कार्ड बंद होता है तो भी आप अपनी घरेलू शाखा में जाकर कार्ड बदल सकते हैं और मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं। डाक विभाग ने बचत खाताधारकों से अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने और 31 जनवरी तक मौजूदा मैग्नेटिक एटीएम कार्ड को नए ईएमवी चिप आधारित कार्ड से बदलने के लिए कहा था। मैग्नेटिक कार्ड की तुलना में ईएमवी चिप वाला कार्ड ज्यादा सुरक्षित होता है।