फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैन कार्ड के बिना नहीं बुक होगा हवाई यात्रा का टिकट, विदेश जाने के लिए सरकार ने किया जरूरी

Wed, 07 Feb 2018 05:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अब से बिना पैन कार्ड के आप विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे। सरकार ने पैन कार्ड के नियमों में 2018 से कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बदलाव कर दिया है। आधार कार्ड के अलावा पैन कार्ड का होना भी वित्तीय ट्रांजेक्शन के जरूरी कर दिया है।

हम आपको बताने जा रहे हैं पैन कार्ड को लेकर के सरकार द्वारा किए गए उन बदलावों के बारे में जिनका जानना आपके लिए बहुत आवश्यक है। अगर आपने सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियमों को नहीं जाना तो फिर 1 अप्रैल से आपके लिए कई सारे कार्य करना मुश्किल में पड़ जाएगा। 
विज्ञापन

विदेश घूमना होगा मुश्किल

2 of 8
यदि आप विदेश जाना चाहते हैं और उसके लिए हवाई टिकट बुक करने जा रहे हैं तो यह आपके लिए जानना जरूरी है। भविष्य में बिना पैन कार्ड के फ्लाइट टिकट बुक करने में मुश्‍किल पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

बैंक में पैन के बिना नहीं खुलेगा खाता

3 of 8
1 अप्रैल से अगर आप बैंक में अपना खाता खुलवाने के लिए जाते हैं तो आधार कार्ड के साथ ही पैन कार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही फिक्स डिपॉजिट अकाउंट और अन्य सभी अकाउंट्स के लिए भी इसे मैनडेटरी कर दिया गया है।

50 हजार से अधिक रकम जमा करने के लिए

4 of 8
बैंक में अब 50 हजार रुपये या उससे अधिक पैसा जमा करने के लिए भी पैन कार्ड देना जरूरी है। इस नियम को जल्द लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन

बिना पैन नहीं खरीद पाएंगे प्रॉपर्टी

5 of 8
सरकार ने साफ किया है कि 1 अप्रैल से कोई भी व्यक्ति बिना पैन कार्ड के प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त नहीं कर पाएगा। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो किसी भी तरह की प्रॉपर्टी रजिस्ट्री या फिर बैंकिंग ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएगा। 
विज्ञापन

गाड़ी खरीदना भी होगा मुश्किल 

6 of 8
अगर नए वित्तीय वर्ष में आपने गाड़ी (दोपहिया व चार पहिया) खरीदने का प्लान बनाया है और पैन कार्ड नहीं है, तो फिर आपका सपना अधूरा रह जाएगा। गाड़ी खरीदने के लिए वाहन डीलर को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के तौर पर पैन कार्ड की कॉपी अटैच करनी होगी। बिना इसके शोरूम से गाड़ी नहीं निकाल सकेंगे।  
विज्ञापन

शेयर मार्केट में निवेश के लिए जरूरी

7 of 8
शेयर मार्केट
हालांकि अभी शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी है। लेकिन अप्रैल के बाद इसके फिर से रिकवर होने की पूर्ण संभावना है। इसलिए अगर आप शेयर मार्केट या फिर म्युचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं तो फिर पैन कार्ड के बिना ऐसा करना संभव नहीं होगा। एक निश्चित राशि से ज्यादा राशि के स्टॉक खरीदने के लिए आपको पैन कार्ड के बिना दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

नहीं बनेगा क्रेडिट कार्ड 

8 of 8
sbi
क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए सीबिल स्कोर का अच्छा होना जरूरी है। अगर आपका सीबिल स्कोर अच्छा नहीं है तो बैंक क्रेडिट कार्ड देने से हिचकते हैं। लेकिन इसके अलावा आपको पैन कार्ड भी होना जरूरी है। अगर पैन कार्ड नहीं है तो फिर क्रेडिट कार्ड नहीं बन सकेगा। यदि आप क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं तो पहले पैन कार्ड बनवा लें। बिना पैन कार्ड के आपका यह काम रुक जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें