फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: 809 नहीं, इस महीने सिर्फ नौ रुपये में मिलेगा गैस सिलिंडर, जल्द उठाएं लाभ

Fri, 07 May 2021 01:43 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस महीने आप 809 रुपये नहीं, बल्कि केवल नौ रुपये में गैस सिलिंडर खरीद पाएंगे। यह ऑफर पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया है। 
विज्ञापन
1 of 5
पेटीएम गैस सिलिंडर पर कैशबैक - फोटो : iStock
देश में रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। वैसे तो दिल्ली में एक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 809 रुपये है। लेकिन हम आपको एक ऐसे शानदार ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप 809 रुपये नहीं, बल्कि केवल नौ रुपये में गैस सिलिंडर खरीद पाएंगे। यह ऑफर पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया है। पिछले कुछ समय से एलपीजी की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है, लेकिन इस ऑफर से ग्राहकों को राहत मिलेगी।

आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पेटीएम गैस सिलिंडर पर कैशबैक - फोटो : pixabay
दरअसल पेटीएम ने कैशबैक ऑफर की शुरुआत की है, जिसके तहत अगर आप गैस सिलिंडर बुक करते हैं, तो आपको 800 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। पेटीएम का यह ऑफर 31 मई 2021 तक उपलब्ध है। यानी आप इस पूरे महीने इसका लाभ उठा सकते हैं।

आइए जानते हैं ऑफर के नियम और शर्तों के बारे में।
विज्ञापन

3 of 5
पेटीएम गैस सिलिंडर पर कैशबैक - फोटो : amarujala
ध्यान रहे कि ये ऑफर सिर्फ उन्हीं ग्राहकों के लिए है जो पहली बार एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग और पेमेंट दोनों पेटीएम से करेंगे। योजना के तहत, जब आप सिलिंडर की बुकिंग और पेमेंट करेंगे, तो आपको एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा, जिसकी कैशबैक वैल्यू 800 रुपये तक की होगी। ये ऑफर अपने आप ही पहले LPG सिलिंडर की बुकिंग पर अप्लाई हो जाएगा। इसकी एक शर्त है कि ये ऑफर कम से कम 500 रुपये के पेमेंट पर ही अप्लाई हो सकेगा। कैशबैक की राशि 10 रुपये से लेकर 800 रुपये तक हो सकती है। इस स्क्रैच कार्ड को आपको सात दिनों के अंदर खोलना होगा, इसके बाद इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

आइए जानते हैं आप कैसे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

4 of 5
पेटीएम गैस सिलिंडर पर कैशबैक - फोटो : pixabay
अगर आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप अपने पेटीएम एप में शो मोर पर क्लिक करें। फिर रिचार्ज एंड पे बिल्स पर क्लिक करें। इसके बाद आपको बुक अ सिलिंडर का विकल्प दिखेगा। यहां आप अपने गैस प्रोवाइडर को सेलेक्ट करें। बुकिंग से पहले ग्राहकों को FIRSTLPG का प्रोमो कोड डालना होगा। इसके बाद 24 घंटों के भीतर एक स्क्रैच कार्ड जारी होगा, जो सात दिन बाद एक्सपायर हो जाता है इसलिए उसे जल्द से जल्द अप्लाई करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेटीएम गैस सिलिंडर पर कैशबैक - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
मौजूदा समय में इतनी है कीमत
मौजूदा समय में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के लिए ग्राहकों को 809 रुपये चुकाने होते हैं। कोलकाता में इसका दाम 835.50 रुपये है, मुंबई में 809 रुपये और चेन्नई में यह 825 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें