तंबाकू सेवन का खुलासा न करने पर
अगर कोई व्यक्ति तंबाकू उत्पाद जैसे कि सिगरेट, गुटखा, बीड़ी और खैनी आदि का सेवन करता है, लेकिन इसका खुलासा बीमा में नहीं करता है, तो फिर किसी तरह का क्लेम नहीं मिलता है। ऐसे लोगों को स्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का खतरा ज्यादा होता है और बीमा कंपनी इसके लिए प्रीमियम के समय अधिक धनराशि जोड़ती हैं। अगर इसकी की वजह से होने वाली बीमारी के कारण मौत हो जाए तो बीमा का पैसा नहीं मिलता।