अगर आप एलआईसी के एजेंट बन जाते हैं तो आपको अपनी कंपनी के नए उत्पाद एवं जानकारी से हमेशा अपडेट रहना होगा। इसके साथ ही आपको इंश्योरेंस कंपनी के सेमिनार में भी भाग लेते रहना होगा। इस नौकरी के लिए आपको छह पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। इसके अलावा 10वीं की मार्कशीट और एड्रेस प्रूफ के लिए वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड की कॉपी चाहिए होगी।