फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की इस स्कीम के बारे में जरूर जानें, बिना नौकरी किए भी मिल जाएगी पेंशन

Sun, 21 Apr 2019 04:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : www.pexels.com
नौकरी तो हर कोई कर लेता है, लेकिन पेंशन कुछ ही लोगों को मिल पाती है। लोग अपनी पूरी जिंदगी कमाने में लगा देते हैं, लेकिन बुढ़ापे में जब पैसों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो कमाई का कोई साधन नहीं होता। लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अब प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करने वालों को भी पेंशन मिल सकती है। 
विज्ञापन

2 of 4
अगर आप किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और रिटायर होने पर आपको कोई पेंशन नहीं मिली तो आप अपने घर को पेंशन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सहित कुछ बैंक ऐसे हैं, जो रिवर्स मोर्गेज स्कीम के तहत आपको हर महीने एक निश्चित रकम का विकल्प देते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : डेमो
रिवर्स मोर्गेज स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपके पास अपना घर होना अनिवार्य है क्योंकि इस स्कीम के तहत आपको बैंक प्रॉपर्टी के बदले एक तय रकम देगा। इस रकम के बदले आपकी रेजीडेंशियल प्रॉपर्टी बैंक के पास गिरवी रहेगी। बता दें कि ये रिवर्स मोर्गेज स्कीम 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : money
अपना घर गिरवी रखने पर आपको बैंक की ओर से कितना पैसा मिलेगा, ये प्रॉपर्टी की कीमत पर निर्भर करेगा। स्कीम के तहत आपकी प्रॉपर्टी तो बैंक के पास गिरवी रहेगी, लेकिन आप अपने घर में रह सकते हैं और आपकी मृत्यु के बाद यह घर बैंक का हो जाएगा। हालांकि अगर आपके परिवार वाले चाहें तो वो बैंक को घर की कीमत चुका कर घर वापस खरीद सकते हैं। स्कीम के तहत बैंक 10 से 15 साल तक आपको हर महीने एक तय रकम देता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें