फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में अपनी गाड़ी को दें इन्श्योरेंस का कवर, मिलती हैं ये राहत

Wed, 21 Jun 2017 01:08 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देश के आधे से ज्यादा हिस्से में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है और इस महीने के आखिर तक यह उत्तर भारत में भी पहुंच जाएगा। बारिश होने से जहां लोगों को चिलचिलाती धूप से मुक्ति मिलती है, तो वहीं उन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है जिनके पास गाड़ी होती है।

मानसून सीजन में गाड़ी का इन्श्योरेंस करवाना जरूरी है, क्योंकि यह आपको कई तरह की मुश्किलों से बचाता है। हम आपको बता रहे हैं कुछ तरीके, जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी गाड़ी को इस सीजन में सेफ रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
एसी को न रखे ऑन
मानसून सीजन में अगर गाड़ी बीच सड़क पर भरे पानी में फंस जाए तो कार के एसी को तुरंत ऑफ कर दें। ऐसा करने से  गाड़ी में क्लच और ब्रेक के जरिए इंजन तक पानी पहुंच सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : ANI
न करें सेंट्रल लॉकिंग का इस्तेमाल
गाड़ी चलाते वक्त बरसात के दौरान कभी भी सेंट्रल लॉकिंग का इस्तेमाल न करें। सेंट्रल लॉकिंग कार की बैटरी से जुड़ी होती है। अगर गाड़ी बंद हो जाएगी तो ये काम नहीं करेगा। 

4 of 6
rain
गाड़ी की स्पीड को नहीं करें कम
सड़क पर अगर पानी भरा हो तो गाड़ी के एक्सीलेटर को हल्का दबा कर रखें। अगर सड़क खाली हो तो फिर गाड़ी को पहले गियर में तेजी से निकालने का प्रयास करें। इससे गाड़ी बंद नहीं होगी और आराम से पानी के बीच से निकल जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्रेक डाउन होने पर न करें गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश
ब्रेक डाउन होने पर गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश बिलकुल भी न करें। इससे इंजन के खराब होने का खतरा बना रहता है और ऐसा होने पर इन्श्योरेंस कवर भी काम नहीं आता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
इन्श्योरेंस की कॉपी को रखे ई-मेल में 
हमेशा अपनी गाड़ी के कागजातों की डिजिटल कॉपी अपने ई-मेल में सेव करके रखें। इन्श्योरेंस की कॉपी को ऐसे सेव करने से आप गाड़ी को हुए नुकसान पर क्लेम प्रोसेस को आगे बढ़ा सकते हैं। इससे इन्श्योरेंस अमाउंट लेने में आपको आसानी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें