फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIP में निवेश कर होता है मोटा मुनाफा, आप भी उठाएं लाभ

Tue, 11 Jun 2019 12:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आज हम आपको सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के अनगिनत फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। एसआईपी के जरिए आपको मोटा मुनाफा हो सकता है और आपको बैंक से भी ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे। 
विज्ञापन

2 of 6
एसआईपी के माध्यम से आपके लिए अपनी जरूरतें पूरी करना आसान हो जाएगा और आपका भविष्य संवर जाएगा। दरअसल एसआईपी निर्धारित दिन आपकी पसंदीदा म्यूचुअल फंड स्कीम में पहले से तय राशि आपके बैंक खाते से लेकर निवेश कर देता है। भले ही शेयर बाजार में तेजी हो या मंदी, एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश जारी रखता है। 
विज्ञापन

3 of 6
एसआईपी में निवेश करने का लाभ यह होता है कि इसमें आपका पैसा अगल-अलग सेक्टर की तमाम कंपनियों में निवेश किया जाता है। जब आपका पैसा अलग अलग सेक्टर की कंपनियों में निवेश किया जाता है तो इससे आपको काफी मुनाफा होता है। बता दें कि एसआईपी सेबी और एएमएफआई द्वारा बनाए गए नियमों के तहत काम करता है।

4 of 6
जोखिम के लिहाज से शेयर बाजार की तुलना में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी को बेहतर विकल्प माना जाता है। जानकारी के अभाव में लोग इसमें निवेश से बचते हैं। हालांकि जो एसआईपी के बारे में जानते हैं, वो इससे खूब फायदा उठा रहे हैं। वित्त वर्ष 2018-19 में औसतन हर महीने पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा एसआईपी माध्यम से म्यूचुअल फंड में लगाया गया है। जानते हैं कि एसआईपी किस तरह से फायदेमंद हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
इसकी खास बात ये हैं कि निवेशक एसआईपी की राशि में कभी भी कमी या इजाफा कर सकता है। यानी निवेशक पैसों की जरूरत पड़ने पर बीच में कुछ पैसा निकाल भी सकता है। इसके साथ ही एसआईपी को कितने भी समय तक चलाया जा सकता है। निवेशक जिस दिन चाहे वह एसआईपी बंद कर सकता है और इस पर कोई पेनल्टी भी नहीं लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके अतिरिक्त निवेशक जब चाहे एसआईपी की स्टेटमेंट ले सकता हैं। यानी निवेशक हर दिन अपने निवेश की रकम जान सकते हैं। बता दें कि एसआईपी में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। वहीं आप न्यूनतम 500 रुपये निवेश कर सकते हैं। इसके तहत जब कंपनियां लाभांश देती हैं तो निवेशक को सीधे बैंक खाते में पैसा मिल जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें