फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सरकारी स्कीम से हर माह मिलेगी 10,000 रुपये तक की पेंशन, 31 मार्च है आखिरी तारीख

Wed, 11 Mar 2020 03:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वैसे तो नागरिकों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की कई योजनाएं उपलब्ध है, लेकिन इन सरकारी योजनाओं में से एक ऐसी योजना भी है जो आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है। अगर आप इस योजना में निवेश करते हैं, तो आपको रिटायरमेंट के बाद पैसों की कोई चिंता नहीं होगी क्योंकि आपको हर माह 10,000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। इसके तहत आपको लोन की भी सुविधा मिलेगी। लेकिन इस सरकारी स्कीम का लाभ आप सिर्फ 31 मार्च 2020 तक ही उठा सकते हैं क्योंकि एक अप्रैल से यह योजना बंद हो जाएगी। 
 
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
क्या है प्रधानमंत्री वय वंदन योजना ?
हम बात कर रहे हैं सरकार की प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (PMVVY) के बारे में। प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के तहत नागरिकों को दस साल तक सालाना 8.00 और 8.30 फीसदी रिटर्न की गारंटी के साथ पेंशन दी जाती है। स्कीम के तहत पेंशन मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर लिया जा सकता है। योजना में 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिक निवेश कर सकते हैं। अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है। 

आगे जानते हैं इससे आपको कैसे मुनाफा होगा। 
विज्ञापन

3 of 7
10,000 रुपये तक मिल सकेगी पेंशन
कुछ महीने पहले ही सरकार ने इसमें निवेश की रकम की सीमा दोगुनी करने का एलान किया था। इससे वरिष्ठ नागरिकों को काफी लाभ होगा। सरकार द्वारा निवेश सीमा 15 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि पहले यह 7.5 लाख रुपये थी। नागरिकों को प्रति माह 10,000 रुपये तक की पेंशन मिल सकेगी। आइए पेंशन की गणना के जरिए जानते हैं कैसे। 

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
पेंशन की गणना
योजना के तहत अगर ग्राहक 1,000 रुपये प्रति महीने की पेंशन चाहते हैं, तो उन्हें 1,50,000 रुपये जमा करवाने होंगे। वहीं 10,000 रुपये प्रति महीने की पेंशन के लिए उन्हें 15,00,000 रुपये जमा करवाने होंगे। इस योजना के अंतर्गत कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये तक पेंशन दी जाती है। खास बात यह है कि इस योजना में ऑनलाइन निवेश की सुविधा भी दी गई है। 

अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें आवेदन
  • अगर आप भी सरकार की प्रधानमंत्री वय वंदन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन के लिए ग्राहकों को LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) की वेबसाइट के लिंक (https://eterm.licindia.in/onlinePlansIndex/pmvvymain.do) पर क्लिक करना होगा। 
  • यहां ग्राहकों को योजना का फॉर्म लेकर, उसके साथ अपने जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे।
  • LIC के किसी भी ऑफिस पर जाकर ग्राहक यह जमा करवा सकते हैं। 

इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी-
  • एड्रेस प्रूफ की कॉपी
  • पैन कार्ड की कॉपी
  • चेक की कॉपी या बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी

इसके तहत ग्राहकों को लोन की सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं कैसे।
विज्ञापन

6 of 7
लोन की मिलेगी सुविधा
इतना ही नहीं, योजना से ग्राहकों को लोन की भी सुविधा मिलेगी। लोन की अधिकतम राशि निवेश की 75 फीसदी है। हालांकि निवेश के तीन साल बाद ही आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ब्याज दर आवधिक तौर पर निर्धारित की जाती है। ब्याज पेंशन की राशि से काटा जाएगा और बकाए लोन की रिकवरी योजना से निकासी के समय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पहले मई 2018 के लिए ही थी योजना
सरकार के इस कदम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के प्रावधानों को बढ़ाया जा सकेगा। मार्च 2018 तक कुल 2.23 लाख वरिष्ठ नागरिक इस पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। जबकि इससे पहले वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2014 के तहत 3.11 लाख वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिला था। पहले प्रधानमंत्री वय वंदन योजना चार मई 2017 से तीन मई 2018 के लिए ही थी। अब इसके तहत निवेश करने की अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च 2020 कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें