फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको लोन लेने से पहले इन 5 बातों का ख्याल रखना चाहिए, जिससे आपको आगे चलकर नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 9
cars
डीलर के जरिए न कराएं लोन
अक्सर लोग डीलर के जरिए कार लोन लेते हैं। लेकिन हम आपको ऐसा करने से पहले सलाह देते हैं कि आप डीलर से लोन लेने से पहले ऑनलाइन या फिर अपने बैंक से खुद पूछताछ करें। कई बार डीलर के बजाए अपने बैंक से लोन लेना सस्ता पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 9
आसान है कार पर कर्ज लेना
वाहनों पर बैंकों के अलावा गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां या फाइनेंस कंपनियां भी कर्ज देती हैं। कार, दोपहिया वाहन के अलावा ट्रक, बस, ट्रैक्टर आदि के वाहनों के कर्ज के लिए इन कंपनियों का प्रमुख जोर रहता है। हालांकि इनकी ब्याज दरें बैंकों की तुलना में एक से दो फीसदी तक ज्यादा होती है।
4 of 9
विटारा ब्रेजा
अगर बैंक से न मिले कर्ज तो ये कंपनियां देती हैं लोन
पर ऐसे ग्राहक जिन्हें बैंक कर्ज नहीं देते हैं या फिर उनके क्षेत्रों तक बैंकों की पहुंच नहीं है, उनके लिए कर्ज लेने के लिए फाइनेंस कंपनियां बेहतर विकल्प हैं।
विज्ञापन
5 of 9
बाइक, स्कूटर के लिए लोन मुश्किल
आज के दौर में आपको अगर बाइक और स्कूटर के लिए बैंकों से कर्ज लेना है, तो वह काफी मुश्किल भरा हो सकता है। वहीं इसकी तुलना में कार के लिए कर्ज लेना कहीं आसान है।देश के सरकारी बैंक हो या निजी बैंक सभी दुपहिया वाहन पर कर्ज देने के लिए ज्यादा आक्रामक नहीं रहते हैं। हाल ही में सरकार द्वारा जोर देने पर सरकारी बैंकों ने दोपहिया वाहनों पर शर्तों के साथ कर्ज देना शुरू किया है। जैसे कि पंजाब नेशनल बैंक केवल उन्हीं ग्राहकों को दोपहिया वाहन पर कर्ज दे रहा है, जिनका वेतन खाता बैंक में है।
विज्ञापन
6 of 9
car
फ्लोटिंग या फिक्स्ड ब्याज दर
सामान्य तौर पर लोन की ब्याज दरें दो तरह की होती हैं, फिक्स्ड या फ्लोटिंग। फ्लोटिंग ब्याज दरें बैंक के बेस रेट से जुड़ी होती हैं और इसमें लोन की अवधि के दौरान बदलाव हो सकता है। यह उस स्थिति में होता है जब बैंक समग्र ब्याज दरों में बढ़ोतरी करता है।
दूसरी ओर, फिक्स्ड ब्याज दरों में पूरी लोन की अवधि के दौरान ब्याज दर समान रहती हैं। यदि आपको लगता है कि आने वाले समय में ब्याज दरें कम होंगी तो फ्लोटिंग रेट बेहतर रहता है। इसके विपरीत यदि भविष्य में ब्याज दरें बढ़ने का अंदेशा है तो फिक्स्ड रेट अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
7 of 9
किसानों ने हक के लिए भरी हुंकार
लोन की फंडिंग
फंडिंग से तात्पर्य लोन की राशि से है और यह कार की वैल्यू के आधार पर दी गई लोन की राशि को दर्शाता है। जैसे, यदि कोई बैंक पांच लाख रुपए की कार पर 80 फीसदी की फंडिंग कर रहा तो इसका मतलब हुआ कि बैंक 4 लाख रुपए तक लोन ग्राहक को उपलब्ध करा सकता है। यह फंडिंग सामान्यत: एक्सशोरूम कीमत और ऑन रोड कीमत पर होती है। ऑन रोड कीमत में बीमा, रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन शुल्क आदि भी जुड़ा रहता है।
8 of 9
प्रीपेमेंट चार्ज
जब ग्राहक कार लोन के भुगतान की तय अवधि से पहले लोन का भुगतान या उसे बंद करना चाहता है तो इसपर उसे एक तय प्रीपेमेंट चार्ज (फोरक्लोजर चार्ज) देना पड़ सकता है। यह चार्ज अलग-अलग बैंकों और लोन अवधि पर निर्भर करता है।
कई बार ग्राहक तय अवधि से पहले लोन का पूर्ण भुगतान करने की बजाय उसका कुछ हिस्सा एकमुश्त चुकाना चाहता हैं। इसे पार्ट पेमेंट कहते हैं। कुछ बैंकों में पार्ट पेमेंट का प्रावधान नहीं है जबकि कुछेक में एक निश्चित अवधि के बाद ही पार्ट पेमेंट कर सकते हैं। कुछ वित्तीय संस्थाएं पार्ट पेमेंट की एवज में ग्राहकों से चार्ज लेती हैं।
अपने फाइनेंसर से यह सवाल जरूर पूछें:
--ब्याज दरें फिक्स्ड हैं या फ्लोटिंग?
--कार लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस क्या है?
--क्या कोई पार्ट पेमेंट या प्री-पेमेंट चार्ज है?
--चेक बाउंस होने पर चार्ज/पेनाल्टी क्या है?
--डुप्लीकेट एनओसी के लिए क्या फाइनेंसर चार्ज लेता है?
--क्या बैंक लोन पर किसी तरह का हिडेन चार्ज या पेनाल्टी चार्ज लेता है?