अगर आपके पास आज की तारीख में आधार कार्ड नहीं हैं तो फिर ये आपके लिए काफी नुकसानदेह है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार की तरफ से जारी कई तरह की स्कीम से लेकर के इनकम टैक्स रिटर्न और बैंक में खाता खोलने तक आप वंचित रह जाएंगे। आधार कार्ड को सरकार कई सारी स्कीम में बाध्यकारी करने जा रही है, जिनसे भविष्य में केवल आपको केवल इसी के होने पर सेवाओं का लाभ मिलेगा।
हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 10 सेवाओं के बारे में, जो आधार कार्ड के न होने पर आप आगे नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
2 of 10
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
बैंक में खाता खोलना
बैंक में नया खाता खोलने के लिए या फिर पुराने खाते को अपडेट करने के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो फिर बैंक आपका नया खाता नहीं खोल सकते हैं। इसके अलावा पुराने चल रहे खाते को भी अगर आधार से लिंक नहीं कराया है तो फिर आपका बैंक अकाउंट भी ब्लॉक हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 10
aadhaar and pan card
आईटी रिटर्न और पैन कार्ड
सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने और पैन आवेदन के लिए आधार अनिवार्य करने की पेशकश की है। केंद्र सरकार ने वित्त विधेयक में एक संशोधन के जरिये यह प्रस्ताव किया है। हाल में आयकर विभाग ने टैक्स अदा करने और रिफंड की ट्रैकिंग के लिए एक मोबाइल एप का ऐलान किया था। उसने यह भी कहा था कि वह आधार बायोमैट्रिक का इस्तेमाल कर रियल टाइम बेसिस पर पैन जारी करेगी।
4 of 10
ration card
नहीं मिलेगा राशन कार्ड
इस साल अप्रैल महीने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन और रसोई गैस पर छूट पाने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी होगा। सरकार ने इसके लिए लोगों को 31 मार्च तक अपना आधार नंबर जमा करने की समय सीमा तय की है।
विज्ञापन
5 of 10
EPFO
पीएफ अकाउंट से नहीं निकलेगा पैसा
केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है जिनके पास आधार कार्ड नहीं होगा उन्हें भविष्य निधि का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि 15000 रुपये तक की मासिक आय वालों के लिए 31 मार्च तक अपना आधार नंबर रजिस्टर कराना अनिवार्य है ताकि वो ईपीएफ का अपना पैसा आसानी से इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
6 of 10
कॉलेज में नहीं मिलेगी छात्रवृति
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि कॉलेज और विश्विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए किसी भी छात्रवृत्ति के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। जिस भी छात्र के पास आधार नंबर नहीं है उन्हें नामांकन कराने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
रसोई गैस की सब्सिडी पाने के लिए जरूरी
रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी पाने के लिए भी आधार कार्ड या आधार नंबर जरूरी है। इस नंबर से अटैच बैंक अकाउंट में सब्सिडी सीधे ही पहुंच जाती है।
8 of 10
- फोटो : SELF
नहीं बन पाएगा ड्राइविंग लाइसेंस
वाहन लाइसेंस बनवाने के लिए पहले अंगूठे का निशान देना पड़ता था। यह व्यवस्था परिवहन विभाग द्वारा बंद कर दी गई है। नए बदलाव के साथ भूतल परिवहन मंत्रालय के आदेश पर कंप्यूटर से थंब इंप्रेशन(अंगूठे का निशान) का सॉफ्टवेयर हटा दिया गया है। नई प्रक्रिया के तहत अब आधार कार्ड ही मान्य होगा।
9 of 10
पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने के लिए भी आधार जरूरी
अब पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य नहीं होगा। भारतीय नागरिकों को आसानी से पासपोर्ट मिल सके, इसलिए सरकार ने इस हफ्ते संसद में बताया कि आधार और पेन कार्ड को जन्म प्रमाण के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। पासपोर्ट अधिनियम 1980 के दौरान 26 जनवरी 1989 के बाद जन्म लेने वालों को जन्म प्रमाण पत्र देना अनिवार्य था।
मोबाइल नंबर हो सकता है डिएक्टिवेट
पैन कार्ड के बाद सरकार ने मोबाइल नंबर को भी आधार से जोड़ने को अनिवार्य कर दिया है। अब आपको अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना होगा। इस संबंध में दूरसंचार विभाग की तरफ से टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी किया गया है। वर्ष 2018 के 6 फरवरी तक सभी मोबाइल फोनधारकों को अपना आधार नंबर टेलीकॉम कंपनियों को देना होगा। ऐसा नहीं करने वाले ग्राहकों के सिम को बेकार किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को नोटिस भेजकर सभी प्रीपेड और पोस्टपेड कनेक्शन की ई-केवाईसी वेरिफिकेशन कराने का आदेश दिया है। मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को इस काम के लिए 6 फरवरी, 2018 तक का समय दिया गया है।