मौजूदा समय में इंटरनेट बैंकिंग से काफी सारे काम आसान हो गए हैं, चाहे वो आरटीजीएस या एनईएफटी के जरिए दूसरों के बैंक खाते में पैसा डालना हो या अपने खाते में पैसा मंगवाना हो, इन सभी बैंकिंग कार्यों में काफा सहुलियत मिल गई है। अब पहले की तरह बैंक या एटीएम पर इसलिए लंबी लाइन नहीं लगती क्योंकि ज्यादातर लोग डिजिटल ट्रांजैक्शन की सुविधा अपनाने लगे हैं।
डिजिटल ट्रांजैक्शन के बाद से लोगों ने हाथ में पैसा रखना कम कर दिया है ताकि पैसा चोरी होने का डर कम हो और पैसा ज्यादा सुरक्षित रहे। लेकिन इसका दूसरा पहलू यह भी है कि कई बार ऑनलाइन तरीके से पैसा ट्रांसफर करने पर राशि किसी और के खाते में चली जाती है। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए, आगे बताते हैं