फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो जाए आधार कार्ड तो ऐसे ऑनलाइन मिलेगा डुप्लीकेट, ये है प्रोसेस

Thu, 06 Jul 2017 06:02 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : PTI
आधार कार्ड के खो जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आधार कार्ड एक ऐसा कार्ड बन चुका है, जिनके सामने वोटर आईडी, पैन और पासपोर्ट तक का महत्व काफी कम हो गया है। पहले पासपोर्ट, पैन और वोटर आईडी के खो जाने पर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। लेकिन आज हमको ऐसा तरीका बताते हैं कि जिससे आपका आधार कार्ड खो गया है, तो फिर आप घर बैठे ऑनलाइन इसको दुबारा जारी करवा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : demo pic
आधार की वेबसाइट पर करना होगा लॉगिन
आपको सबसे पहले आधार कार्ड जारी करने वाली वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा। साइट के होम पेज पर आधार कार्ड दुबारा से जारी करने के लिए रेसीडेंट पोर्टल पर क्लिक करें। क्लिक करते ही ईआईडी/यूआईडी का ऑप्शन आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Reuters
देनी होगी ईआईडी, यूआईडी की जानकारी  
रेसीडेंट पर क्लिक करने के बाद अगला पेज आएगा। इसमें एक गोल घेरे में आधार कार्ड लिए एक महिला नजर आएगी। इसके नीच ईआईडी/यूआईडी का ऑप्शन आएगा। आपके एनरोलमेंट नंबर की स्लिप गुमी है तो ईआईडी पर और यदि आधार कार्ड गुमा है लेकिन नंबर याद है तो फिर नंबर देना होगा। इसके बाद डिटेल अपडेट करने के लिए यूआईडी/ईआईडी पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म आएगा, जिसमें नाम, एनरोलमेंट कराते वक्त दिया मोबाइल नंबर या मेल आईडी भरना होगा।  

4 of 5
मोबाइल पर आएगा ओटीपी कोड
उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए चार अंकों का स्कियोरिटी कोड़ को एंटर करें। फिर GET OTP पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा जिसे डालते ही मोबाइल नंबर पर ईआईडी या यूआईडी नंबर आ जाएगा। आधार कार्ड के लिए आपको मिले यूआईडी नंबर के जरिए यूआईडीएआई पोर्टल पर जाकर ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे चेक करें अपने आधार कार्ड का स्टेटस
अपने आधार कार्ड का स्टेटस पता करने के लिए https://eaadhaar.uidai.gov.in/ या https://portal.uidai.gov.in/uidwebportal/enrolmentStatusShow.do लिंक पर भी अपने आधार कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें