फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICICI बैंक ने लॉन्च की आईबॉक्स सुविधा, 365 दिन हासिल कर सकेंगे चेकबुक, डेबिट व क्रेडिट कार्ड

Wed, 29 Jan 2020 08:09 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
icici bank
निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने एक अनूठी सेल्फ-सर्विस डिलीवरी सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। आईबॉक्स नाम से लॉन्च हुई इस सुविधा में ग्राहक 365 दिन 24 घंटे बैंकिंग सेवाएं जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेक बुक और रिटर्न-चेक  अपने घर या कार्यालय के पास की शाखा से हासिल कर सकेंगे।  
विज्ञापन

2 of 7
icici bank

17 शहरों की 50 शाखाओं में शुरू हुई सुविधा

बैंक ने देश के 17 शहरों में 50 से अधिक शाखाओं में ‘आईबॉक्स‘ की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो काम के घंटों के दौरान अपना पैकेज प्राप्त करने के लिए घर पर उपलब्ध नहीं होते हैं। ‘आईबॉक्स‘ टर्मिनलों को बैंक की शाखाओं के परिसर के बाहर स्थापित किया गया है जो आधिकारिक घंटों के बाद भी उपलब्ध हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण प्रणाली से लैस है और इसे ग्राहकों द्वारा छुट्टियों के सभी दिनों सहित अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके 24ग7 एक्सेस किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
icici bank - फोटो : Self

ऐसे काम करेगा आईबॉक्स

ग्राहक अपनी तरह की इस पहली सुविधा का लाभ उस शाखा के माध्यम से भी उठा सकता है, जहाँ आईबॉक्स टर्मिनल लगा है और जहां वे अपने बैंकिंग डिलिवरेबल पैकेज की डिलीवरी लेना चाहते हैं। यह एक पूरी तरह से स्वचालित प्रक्रिया है, जिसमें ग्राहक को उनके पैकेज की वर्तमान स्थिति के बारे में हर चरण में एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाता है।  

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही कोई पैकेज ‘आईबॉक्स‘ टर्मिनल में पहुंचता है, ग्राहक को एक एसएमएस के जरिये सूचना भेजी जाती है, जिसमें ‘आईबॉक्स‘ के जीपीएस लोकेशन का ब्यौरा, एक ओटीपी और एक क्यूआर कोड होता है। ग्राहक को फिर ‘आईबॉक्स‘ टर्मिनल पर जाना होगा, अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा और ओटीपी फीड करना होगा या बॉक्स को खोलने और पैकेज तक पहुंचने के लिए क्यूआर कोड दिखाना होगा।

सुपुर्दगी सात दिनों के लिए ‘आईबॉक्स‘ टर्मिनल में रहती है, जिसके दौरान ग्राहक दिन के किसी भी समय इसे एकत्र कर सकता है। इस तरह ‘आईबॉक्स‘ ग्राहकों के लिए अधिक लचीलापन लाता है और काम के व्यस्तता भरे घंटों के दौरान शाखा का दौरा करने की आवश्यकता को भी समाप्त करता है।
विज्ञापन

5 of 7
Sandeep Batra ICICI Bank - फोटो : ICICI Bank
आईसीआईसीआई बैंक के प्रेसीडेंट संदीप बत्रा ने कहा कि बैंक हमेशा अपने ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने के लिए में अग्रणी रहा है। ‘आईबॉक्स‘ इसी दिशा में उठाया गया ऐसा ही एक कदम है, और इसके माध्यम से ग्राहक जब चाहें, हमारी बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
एटीएम बूथ - फोटो : amar ujala
‘आईबॉक्स‘ टर्मिनल के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं....
  • ग्राहकों के लिए सुविधा, सभी दिनों में उपलब्ध 24*7 
  • एसएमएस के जरिए लाइव अपडेट
  • ओटीपी के जरिए मजबूत सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
atm fraud

इन शहरों में मिलेगी ग्राहकों को सुविधा

दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे, नवी मुंबई, सूरत, जयपुर, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, नागपुर, अमृतसर, लुधियाना और पंचकुला में इस सुविधा को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें