फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICICI बैंक का धमाकेदार ऑफर, एफडी के साथ फ्री में मिल रहा है एक लाख का इंश्योरेंस

Tue, 15 Oct 2019 10:44 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यदि आप अपनी बचत पर अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट ( FD ) योजनाओं में निवेश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। अब आईसीआईसीआई बैंक ने एक खास योजना की शुरुआत की है। बैंक अपने ग्राहकों को एफडी के साथ एक लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मुफ्त में दे रहा है। यानी एफडी के जरिए आपका पैसा भी बढ़ेगा और कईं तरह की बीमारियों में आपका इलाज भी फ्री होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन

2 of 4

मिलेगा इतना ब्याज 

आईसीआईसीआी बैंक की इस खास सुविधा का नाम है FD हेल्थ, जिससे ग्राहकों को दोहरा लाभ होगा। योजना के तहत ग्राहकों को सालाना 6.9 फीसदी ब्याज मिलेगा। 18 साल से 50 साल के बीच का कोई भी शख्स यह एफडी खुलवा सकता है। अगली स्लाइड में जानते हैं इंश्योरेंस के बारे में।
विज्ञापन

3 of 4

कवर होंगी 33 तरह की बीामरियां

इंश्योरेंस आपको आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की ओर से मिलेगा। योजना के तहत 33 तरह की बीामरियां कवर होंगी। इसमें अल्जाइमर, किडनी फेल्योर, लीवर की बीमारी, पार्किंसन, फेफड़े की बीमारी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं। यह इंश्योरेंस एक साल तक मुफ्त होगी। दूसरे साल के बाद इसे आप हर साल बाद रिन्यू करा सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4

जमा करने होंगे इतने पैसे

योजना के नियमों के तहत एफडी कम से कम दो साल की होनी चाहिए और इसके लिए आपको दो से तीन लाख रुपये जमा कराने होंगे। हालांकि आप चाहें, तो मैच्योरिटी पीरियड इससे ज्यादा का भी रख सकते हैं। 

अगर आप भी इस योजना का लाभ उटाना चाहते हैं तो इसके लिए आप आईसीआईसीआई बैंक के नजदीकी ब्रांच पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना से जुड़ी अन्य जानकारी आपको नीचे दिए गए लिंक से भी मिल जाएगी। 

https://www.icicibank.com/Personal-Banking/account-deposit/fdxtra/fixed-deposit-health.page?#toptitle
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें