फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल की उम्र के बाद चाहते हैं स्थाई पेंशन, एनपीएस एन्युटी के बारे में जान लीजिए

Fri, 10 Jul 2020 11:59 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एनपीएस एन्युटी - फोटो : pixabay
अगर आपने नेशनल पेंशन स्कीम के तहत निवेश किया है तो निकासी के समय आपको एनपीएस एन्युटी स्कीम लेना जरूरी है। आप किसी भी एन्युटी सर्विस प्रोवाइडर के जरिए रिटायरमेंट या निकासी के समय एन्युटी स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

एन्युटी स्कीम का लाभ लेने से एनपीएस खाताधारकों को रिटायरमेंट या स्कीम की अवधि खत्म होने के बाद हर महीने रेगुलर आय मिलती रहती है। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण की ओर से सभी एनपीएस धारकों को ये सुविधा दी जाती है। इस स्कीम का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं, ये जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 4
एनपीएस एन्युटी स्कीम - फोटो : pixabay

अगर कोई एनपीएस खाताधारक 60 साल की उम्र में रिटायरमेंट लेना चाहता है तो वह अपने कॉर्पस का 40 फीसदी हिस्से के लिए एन्युटी प्लान खरीद सकता है और अपनी जमा राशि का 60 फीसदी हिस्सा एकमुश्त निकाल सकता है।

वहीं अगर खाताधारक समाप्त अवधि से पहले निकासी करना चाहता हो तो उसे अपनी जमा पर 80 फीसदी हिस्से के लिए एन्युटी प्लान खरीदना होगा, जो कि जरूरी है और 20 फीसदी हिस्सा एकमुश्त राशि के तौर पर निकाल सकते है। एन्युटी प्लान की सुविधा कौन-कौन देते हैं, इसकी जानकारी अगली स्लाइड में मिलेगी।

विज्ञापन

3 of 4
एनपीएस एन्युटी स्कीम - फोटो : pixabay

मौजूदा समय में पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण की सूची में सात एन्युटी सर्विस प्रोवाइडर हैं, जो एनपीएस खाताधारकों को एन्युटी की सुविधा देती हैं। ये कंपनियां हैं भारतीय जीवन बीमा निगम, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल जीवन बीमा, एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस, बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस, रिलांयस लाइफ इंश्योरेंस और स्टार यूनियम दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड।

अगर कोई एनपीएस खाताधारक कोई एन्युटी सर्विस प्रोवाइडर नहीं चुनता है तो वहां भारतीय जीवन बीमा निगम के जरिए खुद से एन्युटी प्लान मिल जाता है। अलग-अलग एन्युटी सर्विस प्रोवाइडर की ओर से एन्युटी के लिए आवेदन करने की अलग-अलग आयु सीमा है।

उदाहरण के लिए एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम तीस साल की आयु के बाद एन्युटी का लाभ देती हैं और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस तभी एन्युटी की सुविधा देती है जब खाताधारक की उम्र 40 साल हो जाती है।

विज्ञापन

4 of 4
एनपीएस एन्युटी स्कीम - फोटो : pixabay

एनपीएस खाताधारकों के लिए एन्युटी सर्विस प्रोवाइडर ने कई तरह की विकल्प सामने रखें हैं, जिसमें से किसी एक को चुनकर खाताधारक एन्युटी प्लान का लाभ उठा सकता है

अलग-अलग कंपनियां के एन्युटी देने के विकल्प

  • एन्युटी जीवन भर एक समान दर से सालानेदार (एन्युटेंट) को मिलती है, एन्युटेंट वह शख्स है जिसे एन्युटी मिलती है
  • एन्युटी पांच, दस, 15 और 20 साल के लिए दी जाती है और उसके बाद एन्युटेंट के जिंदा रहने तक दी जाती है
  • एन्युटेंट की मृत्यु पर खीद मूल्य की वापसी के साथ जिंदगी भर दी जाती है एन्युटी
  • सालाना तीन फीसदी की दर से एन्युटी का भुगतान किया जाता है
  • एन्युटेंट की मृत्यु पर उसके पति/पत्नी को 50 फीसदी के प्रावधान के साथ भुगतान किया जाता है
  • एन्युटेंट की मृत्यु पर उसके पति/पत्नी को 100 फीसदी के प्रावधान के साथ भुगतान किया जाता है
  • एन्युटेंट की मृत्यु पर उसके पति/पत्नी को 100 फीसदी के प्रावधान के साथ भुगतान किया जाता है, आखिरी उत्तरजीवी की मृत्यु पर खरीद मूल्य की वापसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें