नए क्रेडिट कार्ड सिस्टम पर कर रहें शिफ्ट
बता दें कि बैंक हमेशा ही अपने ग्राहकों को सुरक्षित लेनदेन करने के लिए सुझावों के लिए अलर्ट भेजता रहता है। इस संदर्भ में बैंक के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस हेड नीरज झा ने कहा कि, 'हम अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए एक नए क्रेडिट कार्ड सिस्टम पर शिफ्ट कर रहे हैं। इसलिए 18 जनवरी कार्ड सेवा आईवीआर, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग/फोन बैंकिंग पर रात एक बजे से दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगे।' अन्य सभी सेवाओं का ग्राहक हमेशा की तरह उपयोग कर सकते हैं।