फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चंद दूरी पर बनेगा पासपोर्ट, नहीं जाना पड़ेगा ज्यादा दूर

Sat, 17 Jun 2017 03:18 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 9
अब पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। लोगों के घर से पासपोर्ट ऑफिस दूर होने की समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 149 नए पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

2 of 9
पोस्ट ऑफिस में खुले रहे हैं पासपोर्ट सेवा केंद्र
विदेश मंत्रालय इसके लिए देश भर के प्रत्येक जिले में मौजूद मुख्य पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट बनाने का काम किया जाएगा। अभी सरकार ने पहले चरण में 86 में से 52 सेवा केंद्र खोले हैं। इनको पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के नाम से जाना जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 9
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
मुख्य डाक घर में पासपोर्ट सेवा केंद्र बनने के बाद भी पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा। फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। फीस जमा करने के बाद सामने आए विंडो में पासपोर्ट ऑफिस के रूप में आपके शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस का नाम भी दर्ज होगा। इसके बाद संदेश के जरिए एक तारीख उपलब्ध कराई जाएगी। उस तिथि को आपको अपने सभी दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट ऑफिस पहुंचना होगा। यहां नोटरी की तरफ से हलफनामा भी देना होगा।

4 of 9
सेवा केंद्र में मिलेंगी सुविधाएं
डाकघरों के पासपोर्ट ऑफिस में पहुंचने के बाद दिए गए समय पर सक्षम अधिकारी या कर्मचारी के समक्ष पेश होना होगा। यहां सबसे पहले दस्तावेजों की जांच होगी। फिंगरप्रिंट, रेटिना स्कैन, जांच आदि औपचारिकताएं डाकघर में ही होंगी। नई व्यवस्था के तहत पुलिस स्टेशन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

5 of 9
ऐप से भी कर सकेंगे अप्लाई
पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट के लिए लोग लंबी लाइन में नहीं लगना चाहते। इसके लिए वे एक मोबाइल ऐप यूज कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से घर बैठे पासपोर्ट बनवाया जा सकता है। विदेश मंत्रालय की ऐप एमपासपोर्ट सेवा इस काम में आपकी मदद करेगा। ये ऐप एंड्रॉयड, आईवोएस और विंडोज यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

6 of 9
पासपोर्ट बनवाना अब और आसान - फोटो : File Photo
लोकेशन सेंटर
ऐप में सबसे पहले आपको लोकेट सेंटर का विकल्प नजर आएगा। ये ऐप आपके क्षेत्र के पासपोर्ट केंद्र के बारे में जानकारी देता है। इसके लिए आपको इसमें अपने शहर का नाम या पिनकोड डालना होगा। इसके अलावा आपको डिस्ट्रिक्ट पासपोर्ट सेल, पुलिस स्टेशन, पोस्ट अब्रॉड और पासपोर्ट ऑफिस जैसे विकल्प भी मिलते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
हिंदी में भी कर सकेंगे आवेदन
अब हिंदी में पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए पासपोर्ट वेबसाइट पर सेवा को शुरू कर दिया है। इससे उन लोगों को पासपोर्ट के लिए आवेदन करना आसान हो जाएगा, जिनको अंग्रेजी भाषा में पासपोर्ट का आवेदन करना मुश्किल काम लगता था। 

8 of 9
ऐसे करना होगा आवेदन
जो लोग हिंदी में पासपोर्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनको पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद अपने आप को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस करने के बाद दिए गए ई-फार्म को अपने लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इस फॉर्म को भरना होगा और पूरा फॉर्म भरकर के अपलोड करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन तरीके से फीस जमा करनी होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स की जांच और पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद आपके पास पासपोर्ट पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन

9 of 9
नहीं जमा होगा भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट
पासपोर्ट विभाग ने कहा है कि आवेदकों को फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर आने की जरुरत नहीं है, क्योंकि इसको किसी भी सेवा केंद्र पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा हाल ही में आधिकारिक भाषा पर आधारित संसदीय कमिटी की नौवीं रिपोर्ट में भाषा को लेकर किए गए सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद यह कदम उठाया गया है। 2011 में इस रिपोर्ट को सरकार को सौंपा गया था। समिति ने सुझाव दिया था कि पासपोर्ट ऑफिस में हिंदी और अंग्रेजी में फॉर्म उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें