फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सबको मिलेगी ये खास सुविधा, अब घर बैठे बिना EMI के मिल जाएगा लोन

Mon, 15 Apr 2019 10:49 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : loan
अगर आप भी पैसों को लेकर परेशान रहते हैं और मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, तो आज हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपको आसानी से लोन मिल जाएगा और आपको लोन की ईएमआई भी नहीं चुकानी पड़ेगी। जब आप बैंक में लोन लेने जाते होंगे, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि अगर आपने एलआईसी की कोई भी पॉलिसी ले रखी है तो कंपनी आपको रुपये का इंतजाम कराएगी। आइए जानते हैं इस खास प्लान के बारे में-
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : www.pexels.com
एलआईसी की इस पॉलिसी के तहत आपको आसानी से घर बैठे लोन मिल जाएगा। जी हां, लोन लेने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी खास बात तो ये है कि आपको इएमई चुकाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेमो
अब आप ये सोच रहे होंगे कि बिना ईएमआई के लोन कैसे मिल सकता है। आपको बता दें कि इस स्कीम के तहत जब आपकी पॉलिसी का मैच्योरिटी पीरियड खत्म हो जाएगा, तब ये पैसे कंपनी आपको मिलने वाली राशि से काट लेगी और बचे हुए पैसे आपको लौटा देगी।

4 of 5
इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आप एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आपको एक फॉर्म भरना होगा और उसमें अपनी सभी जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद आपको अपने हस्ताक्षर स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करना होंगे। इस तरह आपको घर बैठे ही लोन मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस स्कीम की सबसे खास बात ये है कि बैंकों की तरह इसमें आपको हर महीने इएमआई नहीं देना होगा। आपको एक खास विकल्प दिया जाएगा कि आप केवल ब्याज का भुगतान करते जाएं और लोन की राशि को बीमा पूरा होने तक ना चुकाएं। ऐसे में बीमा का भुगतान लोन की राशि से काटकर ही हो जाएगा। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें