फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महीने 35 लाख रुपये कमाने का शानदार मौका, इस अरबपति के लिए करना होगा ये काम

Fri, 12 Apr 2019 11:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अब तक आपकी नजर में एक असिस्टेंट कै सैलरी ज्यादा से ज्यादा एक लाख रुपये होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने लिए एक नया असिस्टेंट खोज रहा है, जिसको वो हर महीने 52 हजार डॉलर यानी करीब 35 लाख रुपये भी देने को तैयार है। खास बात तो ये है कि इसके लिए उसने विज्ञापन भी निकाला है, जहां से आप सब इस नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : डेमो
26 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई अरबपति का नाम है मैथ्यू लेपरे, जिसने सोशल मीडिया पर नौकरी के लिए विज्ञापन निकाला है। लेपरे ने डिमांड की है कि उन्हें ऐसा पर्सनल असिस्टेंट चाहिए जो हर समय उनके साथ रह सके। लेपरे के पर्सनल असिस्टेंट को सिर्फ 35 लाख रुपये ही नहीं बल्कि ट्रैवलिंग, रहने, खाने-पीने और हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी। यह वेतन आवेदन के अनुभव और क्षमता दोनों पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन

3 of 5
लेपरे का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि इस पद के लिए अब तक 40 हजार से भी ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं, जिनमें से करीब 30 हजार महिलाएं हैं। मैथ्यू ने सोशल मीडिया पर इस जॉब को 'The coolest job in the world' नामक टाइटल से शेयर किया है।

4 of 5
मेथ्यू
26 वर्षीय मैथ्यू की चार कंपनियां हैं और उनका ई-कॉमर्स से जुड़ा बिजनेस है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि मैथ्यू जब अपने असिस्टेंट को 35 लाख रुपये दे सकते हैं, तो उनकी कमाई कितनी होगी। आपको ये जाकर हैरानी होगी कि मैथ्यू की एक हफ्ते की कमाई 85,764 डॉलर यानी करीब करीब 59.3 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : www.pexels.com
इस नौकरी के लिए अधिकतर आवेदन ब्रिटेन, इटली, दक्षिणी अमेरिका और एशिया से किए गए हैं और उनकी उम्र 23 से 37 साल के बीच है। अरबपति मैथ्यू लेपरे ने बताया कि उम्मीदवार को कंप्यूटर अच्छे से चलाना आना चाहिए। साथ ही वह सोशल मीडिया में भी एक्सपर्ट होना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें