फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में प्रभावित हुई है कमाई, तो घर से शुरू कर सकते हैं ये 9 काम

Sat, 27 Jun 2020 01:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
रुपये - फोटो : pixabay
कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से लोगों की कमाई पर असर पड़ा है और वे पैसों को लेकर परेशान हैं। कुछ लोगों की नौकरी भी छिन गई। ऐसे में अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आज हम आपको कारोबार के 9 ऐसे विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपका भविष्य संवार सकते हैं। खास बात तो ये है कि इसके लिए आपको लाखों रुपये नहीं, बल्कि बेहद कम निवेश करना होगा। जी हां, मामूली निवेश से ही आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 
विज्ञापन

2 of 10
e-tution - फोटो : amar ujala
ई-ट्यूशन
लॉकडाउन के दौरान ई-ट्यूशन की मांग भी खूब बढ़ रही है। अगर आपको पढ़ने-पढ़ाने का शौक है, तो पैसे कमाने का ये तरीका आपके लिए सबसे अच्छा है। 
विज्ञापन

3 of 10
ऑनलाइन मार्केटिंग - फोटो : Pixabay
ऑनलाइन मार्केटिंग
अगर आप कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान या अन्य किसी चीज को बेचने का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। इसके लिए स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और कई अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल मददगार साबित हो सकते हैं, जहां रजिस्टर करके आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं।

4 of 10
यूट्यूब - फोटो : पेक्सेल्स
यू-ट्यूब
वैसे तो अधिकतर लोग यू-ट्यूब का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इस मनोरंजन के साथ-साथ अच्छा पैसा भी कमाया जा सकता है। इसके लिए यू-ट्यूब पर एक चैनल बनाना होगा और फिर उस पर यूनीक वीडियो अपलोड करनी होंगी। इसके बाद गूगल का अप्रूवल लेकर आप अपने हर वीडियो से आप पैसे कमा सकते हैं। जितना अधिक आपकी वीडियो देखी जाएगी, उतना ही पैसा आप कमाएंगे।
विज्ञापन

5 of 10
Research - फोटो : पेक्सेल्स
रिसर्च
अगर आपकी रुचि न लिखने में है, न ही किसी को पढ़ाने या फोटोग्राफी में, तो भी आपको पैसा कमाने से कोई नहीं रोक सकता। पैसा कमाने के लिए आप उन दूसरी ऑर्गेनाइजेशन के लिए रिसर्च का काम कर सकते हैं, जिनके पास इसके लिए समय नहीं है। इसके लिए ऐसे ऑर्गेनाइजेशन के बारे में पता करके उनसे रिसर्च का काम लिया जा सकता है और मोटा पैसा कमाया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 10
ब्लॉग - फोटो : Pixabay
ब्लॉग लिखकर
अगर आपको भी लिखने का शौक है तो आप ब्लॉग लिखकर पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग बनाना काफी आसान है। ब्लॉग शुरू करने के लिए अधिक तकनीकी जानकारी होने की जरूरत नहीं है, लेकिन जिस विषय पर आप लिखना चाहते हैं उसकी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। जैसे ही आपके ब्लॉग को पढ़ने वालों की संख्या बढ़ने लगेगी आप अपने ब्लॉग पर विज्ञापन देकर पैसे कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ग्राहकों को कंपनियां दे रही हैं नो-कॉस्ट EMI का ऑफर, आपको फायदा होगा या नुकसान?
विज्ञापन

7 of 10
जूतों की लॉन्ड्री - फोटो : pixabay
जूतों की लॉन्ड्री
आजकल बाजार में जूतों की भी धुलाई और सफाई की भी मशीनें आ गई हैं। लोग सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि जूते भी लॉन्ड्री में देना शुरू हो गए हैं। इस काम को शुरू कर आपको अच्छी कमाई हो सकती है।

8 of 10
Printer
प्रिंटर और फोटो कॉपी का बिजनेस
प्रिंटर और फोटो कॉपी का बिजनेस भी आपके लिए कमाई का एक अच्छा साधन बन सकता है। मामूली निवेश के साथ आपको इसके जरिए कमाई होगी। अगर आप किसी स्कूल या कॉलेज के आस-पास अपनी प्रिंटर और फोटो कॉपी की दुकान खोलते हैं, तो आपको और भी ज्यादा मुनाफा होगा। 

9 of 10
टेलर का व्यवसाय - फोटो : pixabay
टेलर का व्यवसाय
घर बैठे ही अगर आप टेलरिंग का काम शुरू करते हैं, तो यह आपके लिए बेहद अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस काम को महिलाएं और भी बखूबी से कर सकती हैं। जिनको टेलरिंग का शौक है, उनके लिए यह काम बहुत दिलचस्प हो सकता है। अगर आप इस कारोबार में मन लगाकर काम करते हैं, तो दिन प्रति दिन आपके ग्राहक बढ़ते जाएंगे और आपको मुनाफा भी ज्यादा होगा।   
विज्ञापन

10 of 10
writing
पेड राइटिंग
यदि आप किसी खास विषय की बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप पेड राइटिंग के जरिए भी पैसा कमा सकते हैं। आप किसी मैग्जीन, वेबसाइट या अन्य किसी प्रकार के माध्यम के लिए लेख लिखकर उनसे पैसे ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको ऐसे माध्यमों की तलाश में थोड़ा समय देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें