फेस्टिव सीजन को भुनाने के लिए बैंकों ने भी अपनी कमर कस ली है। बैंक इस वक्त ऐसे ऑफर्स लेकर के आए हैं, जिनको देखकर के आप भी कह उठेंगे कि वाह क्या स्कीम है। लेकिन इन स्कीम पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए आगे चलकर दिक्कतें भी ला सकता है। ऐसे में बैंकों द्वारा लाए गए ऑफर्स को चुनने से पहले जरा सा सोच समझकर विचार कर लें। हम आपको बताने जा रहे हैं बैंकों के विभिन्न स्कीम के बारे में जो कि फेस्टिव सीजन में खासतौर पर लॉन्च किए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Loan
जीरो प्रोसेसिंग फीस
अगर आप नया घर या फिर नई कार लेने के लिए लोन ले रहे हैं, तो बैंकों की तरफ से जीरो प्रोसेसिंग फीस का ऑफर दिया जा रहा है। एसबीआई और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 31 दिसंबर तक होम, कार लोन लेने वालों के लिए प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह से माफ कर दिया है। लेकिन इसके साथ लगने वाली लीगल और टेक्नीकल फीस को माफ नहीं किया है, जिसके लिए आपको 12 हजार रुपये से अधिक खर्च करना होगा।
विज्ञापन
3 of 6
ईएमआई माफ
प्राइवेट सेक्टर के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस ने होम लोन पर 12 ईएमआई माफ किए हुए हैं। 30 लाख तक के लोन पर जो भी कस्टमर लोन के रिपेमेंट पर किसी तरह का कोई डिफॉल्ट नहीं करेगा, उसकी 12 ईएमआई बैंक माफ कर देगा। इस लोन पर 8.35 फीसदी इंटरेस्ट लगेगा। अगर आप 30 साल के लिए लोन लेते हैं तो फिर आप 3 लाख रुपये इस ऑफर के तहत बचा सकेंगे।
4 of 6
होम लोन पर कैश बैक ऑफर
प्राइवेट सेक्टर में देश के सबसे बड़े बैंक ICICI ने होम लोन पर कैशबैक स्कीम निकाली हुई है। इसके तहत प्रत्येक ईएमआई पर 1 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। बैंक के अनुसार अगर कोई कस्टमर 30 साल के लिए 30 लाख रुपये का लोन लेता है तो उसे 3,24,801 रुपये की सेविंग होगी। वहीं 15 साल के लिए 30 लाख रुपये का लोन लेने वालों को 96,349 की सेविंग होगी।
विज्ञापन
5 of 6
जीरो इंटरेस्ट रेट
बैंकों ने फेस्टिव सीजन में जीरो इंटरेस्ट रेट नाम की भी एक स्कीम निकाल रखी है, जिसके तहत आपसे लोन की ईएमआई पर किसी और तरह की फीस या चार्ज नहीं लिया जाएगा। लेकिन ऐसा असल में होता नहीं है। बैंक आपसे इंटरेस्ट रेट पूरा ही चार्ज करता है, अगर आपने उसकी शर्त को पूरा नहीं किया। अगर शर्तों को पूरा कर दिया तो फिर बैंक आपको जीरो इंटरेस्ट रेट पर ईएमआई दे सकता है।
नो कॉस्ट ईएमआई
ई-कॉमर्स कंपनियों ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए नो कॉस्ट ईएमआई शुरू की हुई है। इसके तहत कंपनियां बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के इस तरह का लोन ऑफर लेकर के आई हैं। ऑफर में 6, 9, 12 माह के लिए ईएमआई का ऑफर दिया जा रहा है, जिसका फायदा ऐसे कस्टमर भी उठा सकते हैं, जिनके पास क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं है।