सोना
- फोटो : pixabay
सोने से कमाई करना आसान हो गया है?
निवेशक अब फिजिकल गोल्ड में ही निवेश नहीं करते हैं बल्कि उन्हें इसके अलावा और भी कई विकल्प मिल गए हैं। 2013 के बाद से निवेशकों की ओर से सोने में निवेश करना तेज हुआ, लोग अब पेपर गोल्ड में ज्यादा निवेश करने लगे हैं। निवेशकों के पास अब गोल्ड डिलिवरी का भी ऑप्शन है।
निवेशकों ही नहीं बल्कि आम लोग भी पेटीएम गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, गोल्ड ईटीएफ जैसे निवेश को अपनाने लगे हैं और यहां अपना पैसा लगा रहे हैं। एससीएक्स पर सोने में निवेश करना है तो, इसके लिए आप एक ग्राम सोने में भी निवेश कर सकते हैं। एमसीएक्स ग्राहकों को यह भी सुविधा देता है।
एमसीएक्स गोल्ड में निवेश करने की खासियत यह है कि यहां आपको डीमैट अकाउंट में भी एक ग्राम सोना रखने की इजाजत है और डिलिवरी के समय उसे निकाला भी जा सकता है।