फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन में शामिल इन 10 विकल्पों पर बचा सकते हैं टैक्स, कर का बोझ घटने से होगा टेकहोम सैलरी में इजाफा  

Mon, 06 Jul 2020 06:21 AM IST
संदीप भट्ट कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको मिलने वाली सैलरी में कई ऐसे विकल्प (भत्ते) शामिल होते हैं, जो टैक्स बोझ घटाने में मददगार होते हैं। इनमें कुछ विकल्पों पर पूरा टैक्स देना होता है, जबकि 10 ऐसे विकल्प हैं जो टैक्स छूट के दायरे में आते हैं। बैंक बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, सही सैलरी स्ट्रक्चर वही है, जो खर्चे पूरे करने के साथ कुछ पैसे भी छोड़े। ऐसे में हर नौकरीपेशा को ध्यान देना चाहिए कि वह कंपनी से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा रहा है या नहीं।
 
विज्ञापन

2 of 11
  1. ईपीएफ : कर्मचारी प्रोविडेंट फंड 
कर्मचारी की बेसिक सैलरी एवं भत्ते का 12% ईपीएफ में निवेश होता है। इतनी ही राशि कंपनी भी निवेश करती है। कर्मी के हिस्से के योगदान पर छूट मिलती है, जो 1.5 लाख तक है। 
 
विज्ञापन

3 of 11
2- एलटीए : लीव ट्रैवेल अलाउंस 
कर्मचारी देश में कहीं भी परिवार संग घूम सके, इसलिए कंपनियां लीव ट्रैवेल भत्ता देती हैं, जिस पर छूट मिलती है। ट्रेन, हवाई जहाज, पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर पर छूट मिलती है। 4 कैलेंडर वर्ष में दो बार सफर पर ही यह लाभ मिलता है।

4 of 11
3- एचआरए : हाउस रेंट अलाउंस 

वेतन का यह हिस्सा कर्मचारी को मकान किराया भुगतान पर मिलता है। इस पर छूट के लिए जरूरी है कि यह कर्मचारी के वेतन का हिस्सा हो।
विज्ञापन

5 of 11
4- कार मेंटेनेंस अलाउंस
कार खर्च पर री-इंबर्समेंट क्लेम। ऑफिस के कुछ खास काम व कई निजी काम के लिए छूट।
विज्ञापन

6 of 11
5- चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस
बच्चों की फीस के लिए कंपनियां सालाना 1,200 या महीने में 100 रुपये भत्ता देती हैं। इसके अलावा, 80सी के तहत ट्यूशन फीस पर भी टैक्स छूट।
विज्ञापन

7 of 11
6- फूड कूपन
ऑफिस में खाने-पीने को कंपनियां फूड कूपन देती हैं। सालाना 26,400 रुपये तक छूट।

8 of 11
7- हॉस्टल खर्च पर छूट
बच्चों के हॉस्टल खर्च पर सालाना 3,600 या 300 रुपये महीने भत्ता देती हैं, इस पर कर रियायत। यह छूट अधिकतम 2 बच्चों के लिए ही उपलब्ध है।

9 of 11
8- फोन बिल री-इंबर्समेंट
टेलीफोन-मोबाइल बिल का री-इंबर्समेंट शामिल। इसके दायरे में ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन सहित टेलीफोन के खर्च आते हैं।

10 of 11
9- 5,000 तक गिफ्ट वाउचर 
कंपनियां कर्मचारियों को गिफ्ट देती हैं, जिस पर छूट मिलती है। शर्त यह है कि इसकी कुल कीमत सालाना 5,000 रुपये से ज्यादा न हो, तभी टैक्स छूट पा सकते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
10- यूनीफॉर्म अलाउंस 
कर्मचारी यूनीफॉर्म की खरीद और उसके रखरखाव खर्च पर भी टैक्स छूट पा सकते हैं।

आयकर में छूट के अन्य तरीके भी

आयकर कानून में सैकड़ों ऐसी धाराएं एवं उपधाराएं हैं, जिसमें आप टैक्स बचा सकते हैं। 80सी के अलावा 24बी एवं 80ईई में होम लोन पर चुकाए ब्याज पर छूट मिलती है। शिक्षा लोन और दान देकर भी आप टैक्स छूट पा सकते हैं। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार डॉटकॉम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें