फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 10 देश जहां सस्ते में घूमिए, कई गुणा महंगा है भारतीय रुपया

Sun, 14 May 2017 04:03 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 11
जो भारतीय यात्रा का शौक रखते हैं वे विदेश यात्रा पर संशय में रहते हैं। उन्हें लगता है उनकी करंसी कमजोर है और खर्च नहीं जुटा पाएंगे। तो उनके लिए यह हकीकत से ज्यादा फसाना है। दुनिया के कई ऐसे खूबसूरत देश हैं जहां की कंरसी भारत के रुपए के मुकाबले कमजोर है और वहां आसानी से घूमा जा सकता है। यदि आप इन देशों की यात्रा करते हैं तो जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पडेगी। हम आपको ऐसे 10 देशों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
वियतनाम
वियतनाम एक खूबसूरत देश है। यहां भारतीय करंसी रुपए की हैसियत भी काफी अच्छी है। यहां एक रुपए की कीमत 353.80 वियतनामी डोंग है। वियतनाम अपने स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

3 of 11
इंडोनेशिया
भारत का एक रुपया इंडोनेशिया की करंसी 207.74 रुपइया के बराबर है। इंडोनेशिया को द्वीपों का समूह कहा जाता है। इंडोनेशिया में आपको कई प्राचीन भारतीय देवी-देवताओं के मंदिर भी मिलेंगे। आप कुछ हजार रुपयों में इंडोनेशिया की यात्रा कर सकते हैं।

4 of 11
पराग्वे
यहां एक रुपए के बदले आपको पराग्वे की करंसी 86.96 ग्वारानी मिलेगा। यदि कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं तो आप पराग्वे जरूर पहुंचिए।
विज्ञापन

5 of 11
rupee
कंबोडिया
कंबोडिया में एक रुपया के बदले आपको 63.63 रियाल मिलेगा। कंबोडिया अपनी हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां पुरानी सभ्यताओं की महक महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
मंगोलिया
मंगोलिया में भी भारतीय करंसी रुपया की सेहत अच्छी है। यहां आपको एक रुपए के बदले 37.60 मंगोलियाई तुगरिक मिलेगा। खानाबदोशी क्या होती है इसे तो आप मंगोलिया में ही महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
कोस्टा रिका
कोस्टा रिका मध्य अमरीकी देश है। यहां 8.89 कोस्टारिकन कोलोन एक रुपए का काम करेगा। कोस्टा रिका अपनी जैवविविधता के लिए जाना जाता है। प्राचीन समुद्र तटों और रंगीन पानी को देखना हो तो कोस्टा रिका की तरफ रुख कर सकते हैं। जुरासिक पार्क की फिल्म की सूटिंग भी यहीं हुई थी।

8 of 11
हंगरी
हंगरी में आपको एक रुपये में वहां की करंसी फोरेटे के मुताबिक 4.42 रुपये का सामान मिलेगा। हंगरी मध्य यूरोप का एक लैंडलॉक्ड देश है। लोगों को लगता है कि यूरोप जाना महंगा है, लेकिन आप हंगरी के बारे में सोच सकते हैं।

9 of 11
rupee
आइसलैंड
यहां भी भारतीय करंसी रुपया क्रोना पर भारी है। आइसलैंड में आपको एक रुपए के बदले 1.72 क्रोना मिलेगा। यह देश तडपाने वाली सर्दियों के लिए जाना जाता है, लेकिन गर्मी में तो आप यहां जमकर इंजॉय कर सकते हैं।

10 of 11
श्रीलंका
श्रीलंका भारत के लिए कोई अनजान देश नहीं है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। यहां भी आपको एक रुपये के बदले 2.37 श्रीलंकाई रुपया मिलेगा। खूबसूरत समुद्री तटों, जंगल, पहाड और चाय बगान को देखना है तो श्रीलंका जाइए।
विज्ञापन

11 of 11
पाकिस्तान
भारत के एक रुपया के बदले आपको पाकिस्तान में 1.63 पाकिस्तानी रुपया मिलेगा। और पाकिस्तान तो पडोसी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें