फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 फरवरी के बाद बंद हो जाएंगे Paytm, Payzapp और Phonepe पर खाते, आज ही करा लें केवाईसी

Tue, 29 Jan 2019 12:22 PM IST
Anupam Prasun बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
1 मार्च से आपका मोबाइल वॉलेट खाता बंद होने जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के अनुसार देश भर में कार्यरत 80 फीसदी मोबाइल वॉलेट बंद हो जाएंगे। इससे लोगों को ऐसे खातों का परिचालन करना बंद हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 8

28 फरवरी है आखिरी तारीख

देश भर में कार्यरत सभी मोबाइल कंपनियों को 28 फरवरी तक अपने ग्राहकों की केवाईसी पूरी करनी है। हालांकि अभी तक ज्यादातर कंपनियों ने अपनी केवाईसी को पूरा नहीं किया है। ऐसे में 1 मार्च से इन मोबाइल वॉलेट के बंद होने का खतरा बरकरार हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
RBI

मिली इतनी राहत

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मोबाइल वॉलेट यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि 28 फरवरी के बाद भी उनके वॉलेट में पड़ा बैलेंस खत्म नहीं होगा। इसके साथ ही वॉलेट में पड़े पैसे का इस्तेमाल सामान खरीदने में भी इस्तेमाल कर सकेंगे। पैसों को वो अपने बैंक अकाउंट में भी भेज सकेंगे।  

4 of 8

केवाईसी के बिना वॉलेट में पैसा नहीं होगा लोड

आरबीआई ने कहा है कि ग्राहक 1 मार्च से बिना केवाईसी के लिए वॉलेट में पैसा नहीं डाल सकेंगे। इसके साथ ही किसी को भी पैसा भेज भी नहीं सकेंगे। आरबीआई के सख्त दिशानिर्देशों के चलते ऐसा होने जा रहा है। आरबीआई का सभी मोबाइल वॉलेट कंपनियों को निर्देश है कि वो अपने यूजर्स की बेसिक केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर लें। 
विज्ञापन

5 of 8

कुछ कंपनियां फैला रही थीं अफवाह

हालांकि कुछ मोबाइल वॉलेट कंपनियां ग्राहकों के बीच में यह अफवाह फैला रही थीं कि उनकी सर्विस 1 मार्च के बाद भी बिना केवाईसी ग्राहकों के लिए सुचारू रूप से चलती रहेंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार केवाईसी करवाना अब भी अनिवार्य है। मोबाइल वॉलेट कंपनियों ने रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए एक अहम आदेश को पूरा नहीं किया है। 
 
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : SELF

इन कंपनियों पर पड़ेगा असर

आरबीआई ने देश में लाइसेंस प्राप्त सभी मोबाइल वॉलेट कंपनियों को अपने ग्राहकों का केवाईसी नॉर्म्स पूरा करने के लिए फरवरी 2018 तक का वक्त दिया था। ज्यादातर कंपनियां आरबीआई के इस आदेश को पूरा नहीं कर पाई हैं। अगर फरवरी तक यह पूरा नहीं हुआ तो देश भर में कई कंपनियों के मोबाइल वॉलेट बंद हो जाएंगे। 
विज्ञापन

7 of 8

देश भर में ये हैं प्रमुख मोबाइल वॉलेट कंपनियां

देश भर में पेटीएम, मोबीक्विक, एसबीआई योनो, एचडीएफसी पैजेप, एम-पैसा, एयरटेल मनी, चिल्लर, अमेजन पे, फोन-पे प्रमुख मोबाइल वॉलेट कंपनियां हैं। 
विज्ञापन

8 of 8

पेटीएम ऐप पर ऐसे करें बेसिक केवाईसी

पेटीएम के ऐप पर जाकर के केवाईसी के आइकॉन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नंबर और नाम एंटर करें। यह करने के बाद कंपनी की तरफ से प्रतिनिधि को भेजने के लिए आपका नाम. घर या ऑफिस का पता और पिनकोड मांगा जाएगा। इसके बाद अगले 2 से 4 दिन में कंपनी का प्रतिनिधि आपके बताए पते पर आकर के डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करेगा।  

बता दें कि पेटीएम एक मात्र ऐसा मोबाइल वॉलेट है, जिसमें कंपनी का प्रतिनिधि आपके घर या ऑफिस आकर के केवाईसी की औपचारिकता को पूरा करता है। आप कंपनी की तरफ से बने केवाईसी सेंटर जाकर भी इस औपचारिकता को पूरा कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको पेटीएम के ऐप पर जाकर के बेसिक केवाईसी को आधार के जरिए पूरा करना होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें