फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ऐप से खरीद सकेंगे जनरल टिकट, रेलवे ने शुरू की आम यात्रियों के लिए नई सुविधा

Thu, 14 Jun 2018 11:55 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
utson
रेल यात्रियों को नई सुविधाएं देने में रेलवे रोजाना नई-नई घोषणाएं कर रहा है। अब रेलवे ने साधारण श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों की तरफ भी अपना ध्यान डाला है। रेलवे ने आम यात्रियों की सुविधा के लिए एक मोबाइल ऐप को लांच कर दिया है। इस ऐप की मदद से लोगों को टिकट लेने के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन

UTSON के नाम से लांच किया ऐप

2 of 5
railway reservation
रेल मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि रेल सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) ने मोबाइल आधारित ऐप्लिकेशन 'अटसनमोबाइल' विकसित किया है। यूजर इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या विन्डोज स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।  साथ ही पंजीकरण कराने के तरीके के बारे में भी बताया गया है। 

 
विज्ञापन

यात्रियों को करना होगा यह काम

3 of 5
रेलवे के अनुसार पंजीकरण कराने के लिए यात्रियों को सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर, नाम, शहर, रेल की डिफ़ॉल्ट बुकिंग, श्रेणी, टिकट का प्रकार, यात्रियों की संख्या और बार-बार यात्रा करने के मार्गों का विवरण देना होगा। पंजीकरण कराने पर यात्री का जीरो बैलेंस का रेल वॉलेट (आर-वॉलेट) अकाउंट खुद-ब-खुद खुल जाएगा। खास बात यह है कि आर-वॉलेट बनाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। रेलवे ने बताया है कि आर-वॉलेट को किसी भी यूटीएस काउंटर पर या वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्प के माध्यम से रीचार्ज किया जा सकता है। 

 

मिलेगा केवल उसी दिन का टिकट

4 of 5
रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को केवल उसी दिन का टिकट मिलेगा, जिस दिन की उन्हें यात्रा करनी है। अग्रिम बुकिंग की सुविधा इस ऐप पर नहीं मिलेगी। टिकट कलेक्टर द्वारा टिकट मांगने पर मोबाइल ऐप पर टिकट दिखाएं ऑप्शन पर जाकर के टिकट को दिखा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म टिकट की भी कर सकेंगे खरीदारी

5 of 5
रेलवे
यात्री मासिक टिकट के अलावा इस ऐप की मदद से प्लेटफॉर्म टिकट को भी खरीद सकेंगे। प्लेटफॉर्म टिकट के लिए स्टेशन का नाम लिखना होगा और यह केवल लेने के बाद तीन घंटे के लिए ही मान्य होगा। इस ऐप पर अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड को भी आसानी से लिंक किया जा सकेगा, जिसके बाद पेमेंट करने में भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें