फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर का यह इलाका बना विश्व की कई नामचीन कंपनियों का जन्मदाता, स्टार्टअप के लिए है हब

Sat, 12 May 2018 02:28 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से मश्हूर बंगलूरू शहर का एक इलाका विश्व की कई नामचीन कंपनियों का जन्मदाता बना है। इस इलाके से इन कंपनियों ने एक स्टार्टअप के तौर पर किराये के घर से शुरुआत की थी, लेकिन वक्त के साथ-साथ यह स्टार्टअप देश की शीर्ष कंपनियों में शामिल हो गई हैं। हम आपको इस मोहल्ले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बंगलूरू को आईटी सिटी बनाने में काफी मदद की है। 
विज्ञापन

कोरमंगला के नाम से जाना जाता है इलाका

2 of 5
बंगलूरू का यह इलाका कोरमंगला के नाम से जाना जाता है। बंगलूरू शहर के दक्षिण पूर्व में स्थित यह इलाका शहर का सबसे बड़ा हब है और अन्य राज्यों से आने वाले लोग भी इसी इलाके में अपना आशियाना तलाशते हैं। 1990 में आईटी बूम आने के बाद इस इलाके की पहचान बननी शुरू हुई। 
विज्ञापन

इन कंपनियों ने स्टार्टअप के तौर पर की शुरुआत

3 of 5
जिन कंपनियों ने यहां से स्टार्टअप के तौर पर शुरुआत की उनमें फ्लिपकार्ट, इन्फोसिस, बायोकॉन, ओला, बिग बॉस्केट, स्वीगी, जिपडायल, हैकर अर्थ आदि शामिल हैं। पिछले 28 सालों में जब से बंगलूरू की पहचान आईटी शहर के तौर पर बनी है, इन कंपनियों को आज देश का बच्चा-बच्चा जानता है। 

दो बेडरूम फ्लैट से शुरू किया था फ्लिपकार्ट का सफर

4 of 5
फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक में से एक और हाल ही में कंपनी छोड़ने वाले सचिन बंसल और उनके दोस्त बिन्नी बंसल ने भी इसी इलाके में किराये का घर लेकर के फ्लिपकार्ट की बिन्नी बसंल के साथ स्थापना की थी। दोनों ने अमेजॉन की नौकरी छोड़कर सिर्फ दो लाख रुपये से अपना स्टार्टअप शुरू किया था। ऑनलाइन किताबें बेचने की योजना लिए संसाधन के नाम पर केवल  दो कंप्यूटर थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए है स्टार्टअप के लिए मुफीद जगह

5 of 5
कोरमंगला स्टार्टअप कंपनियों के लिए इसलिए सबसे मुफीद जगह है, क्योंकि यहां पर लोग भी इनका साथ देते हैं। किराये पर घर लेना हो या फिर ऑफिस स्पेस हर किसी को लोग मदद करते हैं। इसके साथ ही यहां पर ऐसी आबादी है, जो नए प्रयोग करने वालों को दुत्कारती नहीं है, बल्कि उनके बिजनेस को फैलाने में पूरी तरह से मदद करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें