फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफर्स की बरसात के साथ शुरू हुई अमेजॉन की सेल

Sat, 01 Oct 2016 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Amazon sale
अगर आप अपना लैपटॉप या स्मार्टफोन अपग्रेड करने की सोच रहे हैं तो ये सबसे अच्छा समय होगा। देश की ई-कॉमर्स कंपनियां त्योहारी सीजन में ऑफर्स की बौछार कर रही हैं। भारत की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियां फेस्टिव सीजन में कंज्यूमर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़ कर एक ऑफर्स और डील्स लेकर आई हैं। अमेजॉन ने 'द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' नाम से सेल की शुरूआत कर दी है जो 1-5 अक्टूबर के बीच ग्राहकों के लिए जारी रहेगी। हालांकि देसी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट और स्नैपडील भी 2 अक्टूबर से सेल शुरू करने वाली हैं।
विज्ञापन

शुरू हुई अमेजॉन की सेल

2 of 9
amazon delivery
फ्लिपकॉर्ट 'बिग बिलियन डेज' तो स्नैपडील 'अनबॉक्स दिवाली' नाम से दीवाली धमाका पेश करने वाले हैं। फ्लिपकॉर्ट और स्नैपडील की सेल 2 अक्टूबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगी। कई शानदार ऑफर कुछ घंटों के लिए ही है। कुछ सामान की सेल तो शुरू होने के कुछ ही मिनटों में खत्म हो के आसार हैं। इसलिए अगर आप इस धमाकेदार सेल में खरीदारी करना चाहते हैं तो कमर कस लें और पूरी रिसर्च के बाद खरीदारी करें। 
विज्ञापन

शुरू हुई अमेजॉन की सेल

3 of 9
Electronics
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान कई स्मार्टफोन्स पर कंपनियों द्वारा 30 फीसदी तक का डिस्काऊंट दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रीमियम वॉचेज पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। 

शुरू हुई अमेजॉन की सेल

4 of 9
Amazon pack
वहीं वॉलेट्स के जरिए खरीददारी करने पर सामानों पर 70 फीसदी तक का डिस्काऊंट दिया जा रहा है। अमेजॉन ऑनलाइन सेल में आप कम कीमत में मोटो जी4, रेडमी नोट 3, 13 इंच का मैकबुक प्रो आई 5 प्रोसेसर के साथ, कैनन 1200 डी कैमरे और माइक्रोमैक्स LED टी.वी. समेत कई इलैक्ट्रॉनिक सामानों पर भारी छूट पा सकते हैं। इसके अलावा कुछ बैंकों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर कंपनी 10 फीसदी कैशबैक का ऑफर भी दे रही है लेकिन इसके लिए आपकी खरीदारी 6,000 रुपए से ऊपर की होनी चाहिए।
विज्ञापन

शुरू हुई अमेजॉन की सेल

5 of 9
Amazon fashion
अधिकतम 1,500 रुपए आपको कैशबैक के तौर पर मिल सकते हैं। अमेजॉन गिफ्ट कार्ड पर भी कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। अमेजॉन की इस सेल के दौरान करीब 4 करोड़ रुपए का प्राइज भी मिलेगा। 
विज्ञापन

शुरू हुई अमेजॉन की सेल

6 of 9
Amazon drone
200 लकी विजेता अमेजॉन के खर्चे पर दुबई की यात्रा पर जाएंगे। 10 लकी विजेताओं को सेवरले गाड़ी उपहार के तौर पर मिलेगी। एक भाग्यशाली विजेता को बैंगलूर में 2BHK का फ्लैट गिफ्ट में मिलेगा। 
विज्ञापन

शुरू हुई अमेजॉन की सेल

7 of 9
Amazon1
इसके अलावा अमेजॉन ने कूपॉनदुनिया के साथ समझौते के तहत गिफ्ट सर्टिफिकेट भी देगा। अमेजॉन की इस सेल में अलग-अलग समय पर ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑफर हैं।

शुरू हुई अमेजॉन की सेल

8 of 9
Toys
अगर आप सुबह-सुबह खरीदारी करना चाहते हैं तो सुबह 6 बजे से ही आपको कई ऑफर मिल सकते हैं।
विज्ञापन

शुरू हुई अमेजॉन की सेल

9 of 9
Amazon wearhouse
इसके अलावा दोपहर 12 बजे, शाम 4 और 6 बजे भी आपको कई आकर्षक ऑफर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें