फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को भुनाने में जुटीं ई-कॉमर्स कंपनियां, ग्राहकों पर होगी ऑफर्स की बरसात

Fri, 23 Sep 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Online shopping
ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और अमेजन दिवाली के त्योहारी मौसम को भुनाने के लिए तैयार हैं। स्नैपडील दो अक्टूबर से अपनी ‘अनबॉक्स दिवाली सेल’शुरू कर रही है, दूसरी ओर इसी दिन से फ्लिपकार्ट भी अपनी त्योहारी छूट को पेश करने जा रही है।
विज्ञापन

ग्राहकों पर होगी ऑफर्स की बरसात 

2 of 10
Amazon
हालांकि इसी दौरान अमेजन भी सेल लाएगी,लेकिन तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

ग्राहकों पर होगी ऑफर्स की बरसात 

3 of 10
snapdeal
स्नैपडील ने एक बयान में कहा कि उसकी पहली ‘अनबॉक्स दिवाली सेल’दो से छह अक्टूबर के बीच चलेगी। इसके तहत घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल्स, होम फर्नीशिंग समेत लगभग सभी श्रेणियों में विभिन्न प्रकार की छूट दी जाएगी।

ग्राहकों पर होगी ऑफर्स की बरसात 

4 of 10
snapdeal sale
कंपनी ने कहा कि ग्राहकों के पास हर घंटे मिलने वाले विशेष ऑफर भी होंगे और उन्हें विभिन्न उत्पादों पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। 
विज्ञापन

ग्राहकों पर होगी ऑफर्स की बरसात 

5 of 10
Flipkart
फ्लिपकार्ट भी अपनी ‘बिग बिलियन डेज’सेल को इसी समय पेश कर रही है। 
विज्ञापन

ग्राहकों पर होगी ऑफर्स की बरसात 

6 of 10
Flipkart sale
इसमें कंपनी अपनी 1 रुपए वाली सेल से फिर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
विज्ञापन

ग्राहकों पर होगी ऑफर्स की बरसात 

7 of 10
Shop on app
जबकि अमेजन द्वारा अभी अपनी सेल के बारे में घोषणा करना बाकी है। 

ग्राहकों पर होगी ऑफर्स की बरसात 

8 of 10
Paytm
वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में अपनी किस्मत आजमा रही पेटीएम भी ग्राहकों के लिए एक से बढ़िया एक ऑफर लेकर आ रही है। इसके लिए पेटीएम ने 100 रिटेलर्स को और अपने साथ जोड़ा है।

ग्राहकों पर होगी ऑफर्स की बरसात 

9 of 10
Paytm
रिटेलर्स की संख्या बढ़ाने पर कंपनी का कहना है कि वह चाहते हैं कि धनतेरस तक हर खरीददार तक सामान की डिलिवरी हो जाए इसलिए ये कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राहकों पर होगी ऑफर्स की बरसात 

10 of 10
Amazon
विश्लेषकों के मुताबिक औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग द्वारा हाल ही में ई-वाणिज्य कंपनियों के जारी किए गए दिशानिर्देशों की वजह से इस साल की त्योहारी सेल प्रभावित होगी। 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें