फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट का टिकट किया है कैंसिल तो भी मिलेगा रिफंड, अपनाना होगा ये प्रोसेस

Thu, 22 Jun 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 6
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर भी अब आप पूरा रिफंड पा सकेंगे। ऐसा कई बार लोगों के साथ होता है जब उन्हें आखिरी वक्त में अपना टिकट कैंसिल कराना पड़ जाता है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान तो होता है।

कई बार एयरलाइंस कंपनियां भी बोर्डिंग देने से मना कर देती हैं या फिर दूसरे प्लेन में यात्रा करने के लिए अनुरोध करती हैं। इससे भी हवाई यात्रा करने वालों को देरी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए और उन्हें कैंसिल टिकट का ज्यादा से ज्यादा रिफंड दिलाने के लिए एक वेबसाइट ने सर्विस शुरू की है। 
विज्ञापन

2 of 6
flights
क्लेम लेने के लिए करना होगा ये प्रोसेस
इस सेवा को शुरू करने वाली ट्रैवल वेबसाइट रिफंडमी.इन ने कहा कि क्लेम लेने के लिए अपनी यात्रा और टिकट की डिटेल्स सबमिट करनी होगी। डिटेल्स सबमिट करने के बाद कंपनी का कैल्कुलेटर आपको क्लेम कैल्कुलेट करके देगा। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी करेगी आपकी तरफ से मुआवजे का क्लेम
कंपनी आपकी तरफ से मुआवजे की राशि का क्लेम करेगी। हालांकि एयरलाइंस कंपनियां मुआवजा नहीं देती है। अगर एयरलाइंस आपको मुआवजा देने से मना करती है तो कंपनी कोर्ट में मुकदमा लड़ेगी। इसके लिए किसी तरह का कोई अतिरिक्त चार्ज कंपनी आपसे नहीं लेगी। 

4 of 6
- फोटो : HT, File Pic
जीतने पर बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगा पैसा
एयरलाइंस कंपनी से मुकदमा जीतने पर कंपनी आपके बैंक अकाउंट अपनी फीस काटकर के सारा पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कर देगी। अगर क्लेम अमाउंट नहीं मिलता है तो फिर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
इतना मिलेगा क्लेम
एयरलाइंस कंपनी से देश में यात्रा करने पर 3 से 20 हजार रुपये और विदेश यात्रा वाले टिकट पर 45 हजार रुपये तक क्लेम मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
अब तक दिलवा चुकी है करोड़ो रुपये का क्लेम
यह वेबसाइट 2016 करोड़ों रुपये के क्लेम दिलवा चुकी है। कंपनी का कहना है कि 98 फीसदी मामलों में उसे जीत मिली है। इसीलिए अगली बार अगर आपके साथ कभी ऐसा हो तो यह वेबसाइट आपके लिए बड़ी मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें