फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डेस्टीनेशन वेडिंग' के बाद शादियों में शाही धूम-धड़ाका, बग्घी में दूल्हा-पालकी में दुल्हन की विदाई

Fri, 24 Jan 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
पालकी में दुल्हन की विदाई - फोटो : अमर उजाला
खूबसूरत पालकियां और बग्घियां शादियों की शान बढ़ा रही हैं। बाहर के शहरों से आगरा आकर शादी करने के लिए आने वाले परिवार इनकी मांग अधिक कर रहे हैं। इवेंट कंपनियों का दावा है कि इस साल ही मांग में 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। देसी और विदेशी फूलों की लुभावनी सजावट और शाही अंदाज इनका क्रेज बढ़ा रहा है। बजट के अनुसार छोटी बग्घियां भी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विक्टोरिया बग्घी - फोटो : अमर उजाला
विक्टोरिया बग्घी की सबसे अधिक मांग है। देसी-विदेशी फूलों से सजी विक्टोरिया बग्घी में सवार दूल्हा स्टेटस सिंबल भी है। चार घोड़ों वाली बग्घी अधिक पसंद की जा रही है। यह उपलब्ध नहीं होने पर ही दो घोड़ों की बग्घी ली जाती है। किराया 11 हजार से शुरू होकर 70 हजार रुपये तक है। 
विज्ञापन

3 of 6
जलपरी बग्घी - फोटो : अमर उजाला
पसंद में जलपरी बग्घी दूसरे नंबर पर आती है। इस बार इसकी बुकिंग में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसकी खास बात रंग-बिरंगी रोशनी है। वर के बैठने वाले स्थान से लेकर चारों ओर सतरंगी रोशनी से बग्घी की आभा ही अलग दिखती है। किराया दस हजार रुपये से शुरू होकर तीस हजार तक है। 

4 of 6
छोटी विक्टोरिया बग्घी - फोटो : अमर उजाला
छोटी विक्टोरिया बग्घी भी चलन में है। दो घोड़ों की यह बग्घी खासतौर पर दूल्हा-दुल्हन को दरवाजे से स्टेज तक ले जाने के लिए होती है। इनको घोड़े के अलावा आदमी भी चलाकर ले जा सकते हैं। फूलों की लड़ियों और सफेद रोशनी में यह काफी खूबसूरत दिखती है, आप इस सजावट को बदलवा भी सकते हैं। किराया दस हजार से पंद्रह हजार रुपये तक है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
राजस्थानी पालकी - फोटो : अमर उजाला
पालकी में सवार होकर जाने की वधू की इच्छा को राजस्थानी पालकियां पूरा कर रही हैं। आपकी जरूरत के हिसाब से कई पालकियां हैं। किराया दस हजार से तीस हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विदेशी और देसी फूलों की सजावट से सजी पालकी - फोटो : अमर उजाला
विक्टोरिया बग्घी की मांग सबसे अधिक है। इसका मुख्य कारण पूरी तरह से तैयार होने के बाद बग्घी का महाराजाओं की सवारी की तरह दिखना है। विदेशी और देसी फूलों की सजावट इसे काफी आकर्षक बनाती है। -जतिन अरोड़ा, निदेशक, गिरधारीलाल एंड संस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें