1 फरवरी को बजट पेश करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार का बजट कई मायनों में खास होगा। नोटबंदी के बाद यह पहला बजट पेश होगा। इस साल पहली बार रेल बजट को भी आम बजट में शामिल किया जाएगा।
बजट भाषण को इस साल जेटली की जिस टीम ने तैयार किया है उसमें कई सारे जाने-पहचाने चेहरे शामिल हैं। ये शख्स ही आपके अगले एक साल के लिए घर के बजट की दिशा और दशा तय करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
शक्तिकांत दास
2 of 5
- फोटो : ani
वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास अन्य अधिकारियों के मुकाबले बजट की बारिकियों को अच्छे से समझते हैं। वह तब से इस बजट को बनाने से जुड़े हुए हैं जब वह मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे। नोटबंदी के बाद पटरी से उतर चुकी अर्थव्यवस्था को फिर से वही लाकर के उसको गति देने का काम इनके हाथों में है।
विज्ञापन
हसमुख अढ़िया
3 of 5
वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हसमुख अढ़िया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे भरोसेमंद साथियों में से एक हैं। यह चर्चा है कि नोटबंदी लागू करने से पहले जिन गिने चुने लोगों को इस बात की जानकारी थी, उसमें अढ़िया भी थे।
घोषित आय घोषणा योजना (IDS)को लागू करने में भी इनका बहुत बड़ा रोल रहा। इस बजट में प्रत्यक्ष कर में बड़े बदलावों की घोषणा होगी जिनमें तरह-तरह की छूटों को वापस लेने, कॉर्पोरेट टैक्स रेट में कटौती करने से लेकर GST सुधार को लेकर इन्होने बजट भाषण तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।
अशोक लवासा
4 of 5
अशोेक लवासा
मंत्रालय में वित्त सचिव के पद पर तैनात 1980 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस ऑफिसर अशोक लवासा ने बजट भाषण को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। वो वित्त मंत्रालय और सरकार के अन्य मंत्रालयों और विभागों के बीच पुल का काम कर रहे हैं। सरकार के वित्तीय घाटे को कम करना उनकी एक बड़ी चुनौती है। फोटोग्रॉफी के शौकीन लवासा ने अनसिविल सर्वेंट नाम से एक पुस्तक भी लिखी है।
वित्त मंत्रालय में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति सचिव नीरज कुमार गुप्ता का काम पीएसयू कंपनियों में विनिवेश करने का है। इस वित्त वर्ष में गुप्ता ने 15,982 करोड़ रुपये सरकार के लिए जुटाए।
छह कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी बेचने की स्वीकृति मिलने के मद्देनजर सरकार के स्ट्रैटिजिक ऐसेट सेल्स बजट का टॉप अजेंडा हो सकता है।
इस वित्त वर्ष में गुप्ता ने विभिन्न कंपनियों में विनिवेश के जरिए 15,982 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम जुटाई। इस साल गुप्ता घाटे वाली कंपनियों को बंद करने और उनके ऐसेट्स बेचने में भी व्यस्त रहेंगे।