कोरोना महामारी के बाद से भारत में निवेश को लेकर क्रेज बढ़ा है। अब लोग इन्वेस्टमेंट के पुराने ढांचों (फिक्स्ड डिपॉजिट, स्कीम्स आदि) से बाहर निकलकर अपने पैसों को शेयर, क्रिप्टो और म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। निवेश के ये विकल्प बाजार जोखिमों के आधीन जरूर आते हैं, पर इन पर मिलने वाला रिटर्न भी काफी शानदार होता है। कोरोना महामारी के बाद से शेयर मार्केट में एक जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस कारण निवेशकों को शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसों पर जबरदस्त रिटर्न प्राप्त हुआ है। हालांकि भारत में अभी भी ऐसे कई लोग हैं, जो निवेश के इन रास्तों पर कदम रखने से घबराते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन स्ट्रेटेजी के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने पैसों को म्यूचुअल फंड में निवेश करके जबरदस्त कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -