फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: म्यूचुअल फंड से होगी आपकी जबरदस्त कमाई, बस अपनानी होगी ये स्ट्रेटेजी

Sat, 04 Dec 2021 03:10 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Investment Tips in Mutual Fund - फोटो : pixabay
कोरोना महामारी के बाद से भारत में निवेश को लेकर क्रेज बढ़ा है। अब लोग इन्वेस्टमेंट के पुराने ढांचों (फिक्स्ड डिपॉजिट, स्कीम्स आदि) से बाहर निकलकर अपने पैसों को शेयर, क्रिप्टो और म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। निवेश के ये विकल्प बाजार जोखिमों के आधीन जरूर आते हैं, पर इन पर मिलने वाला रिटर्न भी काफी शानदार होता है। कोरोना महामारी के बाद से शेयर मार्केट में एक जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस कारण निवेशकों को शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसों पर जबरदस्त रिटर्न प्राप्त हुआ है। हालांकि भारत में अभी भी ऐसे कई लोग हैं, जो निवेश के इन रास्तों पर कदम रखने से घबराते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन स्ट्रेटेजी के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने पैसों को म्यूचुअल फंड में निवेश करके जबरदस्त कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
Investment Tips in Mutual Fund - फोटो : pixabay

पैसिव स्ट्रैटेजी के जरिए म्यूचुअल फंड में करें निवेश

अगर आप म्यूचुअल फंड से एक बेहतर कमाई करना चाहते हैं, तो आप पैसिव स्ट्रैटेजी के जरिए इक्विटी फंड्स में इन्वेस्ट कर सकते हैं। अक्सर कई निवेशक उन इक्विटी म्यूचुअल फंड में ज्यादा अपने पैसों को निवेश करते हैं, जिन पर पिछले कुछ सालों में ज्यादा रिटर्न प्राप्त हुआ है। ये गलती आपको कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसे म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा आपको लॉन्ग टर्म में ज्यादा रिटर्न नहीं दे पाता है।
विज्ञापन

3 of 4
Investment Tips in Mutual Fund - फोटो : pixabay

लॉन्ग टर्म के लिए करें निवेश

एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए आपको लॉन्ग टर्म के लिए म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करना चाहिए। अक्सर हम में से अधिकतर लोग म्यूचुअल फंड में शॉर्ट टर्म के लिए अपने पैसों को निवेश करते हैं। शॉर्ट टर्म में उतना रिटर्न नहीं मिल पाता, जितना रिटर्न हमको लॉन्ग टर्म के बाद मिलता है।
विज्ञापन

4 of 4
Investment Tips in Mutual Fund - फोटो : pixabay

भविष्य के बदलाव को देखकर करें निवेश

भविष्य में दुनिया किस तरह से बदलने वाली है और उस बदलाव में किस तरह के बाजार को खड़े होने का मौका मिलेगा। इस संदर्भ को देखकर आपको निवेश करना चाहिए। इस कड़ी में आप टेक्नोलॉजी से जुड़े म्यूचुअल फंड को खरीद सकते हैं। लॉन्ग टर्म में आपको इसमें काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें