कोरोना वायरस के कारण बंद पड़ी रेलवे की सेवाएं फिर से शुरू होने जा रही हैं। भारतीय रेलवे 1 फरवरी से ई-कैटरिंग सेवाओं को शुरू कर रहा है। वहीं यात्री ऐप के जरिए खाना बुक कर सकते हैं और ट्रैक कर सकते।
विज्ञापन
2 of 5
भारतीय रेलवे
- फोटो : twitter@RailMinIndia
ये सुविधा फिलहाल चुनिंदा मार्गों पर ही शुरू होगी, रेलवे पहले चरण में 62 स्टेशनों पर अपनी ई-कैटरिंग सेवाओं को फिर से शुरू करेगा। इस दौरान यात्री गर्म भोजन का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
irctc
- फोटो : social media
आईआरसीटीसी ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 22 मार्च को इस सुविधा को पहले बंद कर दिया गया था। लेकिन अब 1 फरवरी से इस सेवा को फिर से यात्रियों के लिए चलाया जा रहा है। इससे सफर में यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
4 of 5
खाने की थाली।
- फोटो : amar ujala
यात्रा के दौरान यात्री फूड ऑन ट्रैक ऐप के माध्यम से भोजन ऑर्डर कर सकते हैं और इसे गूगल स्टोर या प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए https://www.ecatering.irctc.co.in/ पर लॉग इन करके भी ई-कैटरिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
यह सेवा नई दिल्ली, हावड़ा, पटना, विजयवाड़ा और एर्नाकुलम में उपलब्ध कराई जाएगी, रेलवे ने इन स्टेशनों को इस सेवा के लिए चुना है। इसके बाद रेलवे धीरे-धीरे अलग अलग रूटों पर इस सेवा को शुरू करेगा।