जिन लोगों ने 31 दिसंबर 2021 से पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है, अब तक उनका आईटी रिफंड आ चुका होगा। ऐसे में कई टैक्स जानकारों का कहना है, कि कुछ लोगों का रिफंड इस बार कम आया है। यानी वो जितने रिफंड के हकदार हैं, उन्हें उससे कम रिफंड मिला है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई परेशानी है तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल, आईटीआर के पोर्टल में कुछ बदलाव किए गए थे, जिसके चलते ये गड़बड़ हो रही है। इस बदलाव के तहत पुराने और नए पोर्टल में कुछ सेगमेंट के लिए फॉर्म में चेंज किया गया था। ऐसे में जिन लोगों ने पुराने फॉर्म के अनुसार आईटीआर फाइल किया है वो कम रिफंड हासिल कर पाए हैं, जिसकी वजह ये है कि उनके डिडक्शन, आय, टीडीएस की जानकारी पूरी तरह सिस्टम में नहीं आ पाई है। आपको पूरा रिफंड पाने के लिए आयकर विभाग की साइट पर जाकर आपको अपने आईटीआर को सही करना होगा।