गर्मियों के मौसम में अगर आपने छुट्टियों की प्लानिंग कर ली है और अभी तक एयर टिकट बुक नहीं कराया है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब आप मात्र 12 रुपये में हवाई टिकट बुक करा सकते हैं। इसके लिए एयरलाइंस कंपनी ने पांच दिन के लिए एक विशेष ऑफर निकाला है। आप भी इन पांच दिनों में टिकट बुक करके गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ आसानी से घुम सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
स्पाइसजेट ने निकाला है ऑफर
लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने अपनी 12वीं वर्षगांठ के मौके पर इस ऑफर को निकाला है। इस ऑफर के तहत यात्री 23 मई से लेकर के 28 मई 2017 तक टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
SpiceJet
इन तारीखों में कर सकते हैं यात्रा
टिकट बुक करने के बाद यात्री 26 जून से लेकर के 24 मार्च 2018 तक यात्रा कर सकेंगे।
4 of 5
12 रुपये में बुक होगा टिकट
यात्री केवल 12 रुपये में टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा यात्रियों को एयरपोर्ट टैक्स और अन्य सरचार्ज अलग से देय होंगे। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यात्रियों को टिकट मिलेंगे। कंपनी ने कहा है कि उसके पास इस ऑफर के लिए केवल सीमित सींटे मौजूद हैं।
कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर के बाद एक लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा, जिसमें तहत यात्रियों को मुफ्त इंटरनेशनल टिकट जीतने का मौका भी मिलेगा। इसके साथ ही होटल में ठहरने के लिए 10 हजार रुपये का गिफ्ट वाउचर भी मिलेगा।