सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन ने उन 25 कंपनियों के बारे में लिस्ट निकाली है, जिनमें काम करना सभी लोगों के ख्वाहिश होती है। इस लिस्ट के अनुसार, ई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट और अमेजन सबसे उंचे पायदान पर रही हैं। लिक्ंडइन ने यह लिस्ट अपने 500 मिलियन यूजर्स के साथ सर्वे करने के बाद जारी की है।
लिस्ट में शामिल हुई स्टार्ट अप कंपनियां
इस साल के लिए जारी हुई लिस्ट में 30 फीसदी से अधिक नई कंपनियां शामिल हुई हैं। इन कंपनियों में पेटीएम, टेक महिंदा, आईडीएफसी बैंक, ओयो रूम आदि शामिल हैं।
लिस्ट को जारी करते हुए लिंक्डइन के निदेशक इरफान अब्दुल्ला ने कहा कि भारत में कंपनियों को काफी अच्छा माहौल अभी के वक्त में मिला हुआ है। इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी भी यहां के माहौल से काफी खुश हैं, जहां पर उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी मिल रहा है। इस लिस्ट में 6 स्टार्ट-अप कंपनियां भी शामिल है।
विज्ञापन
2 of 11
ई-कॉमर्स कंपनी
1. फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट अब देश की ऑनलाइन रिटेल स्पेस में सबसे बड़ी कंपनी बनने जा रही है। स्नैपडील का विलय होने के बाद ऐसा हो पाएगा। फिलहाल इस रैंकिंग में कंपनी पहले पायदान पर है।
विज्ञापन
3 of 11
अमेजॉन
- फोटो : The Verge
2. अमेजन.इन
ऑनलाइन रिटेल स्पेस में काम करने वाली यह फिलहाल प्रमुख कंपनियों में शुमार है। अमेरिकी कंपनी अमजेन की यह सहायक कंपनी है।
4 of 11
- फोटो : getty images
3. केपीएमजी इंडिया
केपीएमजी बिजनेस और आर्थिक मामलों में सरकार और कंपनियों को सलाह देती है।
विज्ञापन
5 of 11
paytm
4. पेटीएम
इस कंपनी के बारे में आप सभी लोग काफी अच्छे से जानते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
Ola Cabs
5. ओला
बंगलुरू स्थित कंपनी पूरे देश में ऐप बेस्ड टैक्सी लोगों को घर पर मुहैया कराती है।
विज्ञापन
7 of 11
6. एचसीएल टेक्नोलॉजी
एचसीएल देश की सबसे प्रमुख आईटी कंपनियों में शामिल है। नोएडा में इस कंपनी का मुख्यालय है और कंपनी के सबसे ज्यादा ऑफिस भी इसी शहर में मौजूद हैं।
8 of 11
adobe
7. एडोब
यह एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी है, जिसके पूरे देश के प्रमुख शहरों में ऑफिस हैं।
9 of 11
गूगल
8. अल्फाबेट
अल्फाबेट गूगल की पेरेंट कंपनी है।
10 of 11
OYO Rooms
9. ओयो रुम
यह एक स्टार्ट अप कंपनी है, जो कि मोबाइल ऐप के जरिए लोगों को होटल में सस्ते दामों पर कमरे उपलब्ध कराती है।