अक्सर किसी को पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए हमें बैंक के आईएफएससी कोड की जरूरत होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले है, जिनकी मदद से आप अपने बैंक के आईएफएससी कोड का पता लगा सकते हैं। पैसों को भेजते वक्त संबंधित व्यक्ति के बैंक के आईएफएससी कोड की खास जरूरत होती है। इस कोड को दर्ज करने के बाद ही आप आप उसके खाते में पैसों को ट्रांसफर कर पाते हैं। IFSC का पूरा नाम (Indian Finance System Code) है। हर बैंक ब्रांच का एक अलग आईएफएससी कोड होता है।
क्या होता है आईएफएससी कोड?
ये एक 11 डिजिट का कोड है। इसे हर एक बैंक ब्रांच के लिए जारी किया जाता है। इस कोड का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के लिए किया जाता है। नेट बैंकिंग में NEFT, RTGS और IMPS से पैसों को भेजते वक्त इस कोड की खास जरूरत हम लोगों को होती है।