एयरलाइंस के बीच मचे प्राइस वॉर के घमासान के बीच लो कॉस्ट एयरलाइन गो एयर भी कूद गई है। कंपनी ने बेहद ही सस्ते फेयर पर पूरे देश में यात्रा करने के लिए एक स्कीम लॉन्च की है, जिसका फायदा 1 जुलाई से यात्री उठा सकेंगे। यात्रियों को हालांकि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए 12 मई से लेकर के 15 मई तक टिकट बुक कर सकेंगे। आइये जानते हैं इस ऑफर की खास बातों के बारे में.....
विज्ञापन
2 of 5
देश भर के 23 सेक्टर पर मिलेगा फायदा
कंपनी इस वक्त देश भर के 23 सेक्टर में ऑपरेट कर रही है और ये ऑफर प्रत्येक सेक्टर में मिलेगा। इस ऑफर का फायदा नॉन स्टॉप और वाया दोनों तरह की फ्लाइट पर मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
यहां पर बुक करा सकेंगे टिकट
यात्री गो एयर की वेबसाइट, टिकट काउंटर, कॉल सेंटर और कंपनी के रजिस्टर्ड ट्रेवल एजेंट पर जाकर के बुकिंग की जा सकेगी।
4 of 5
599 रुपये में मिलेगा टिकट
इस ऑफर के तहत कंपनी केवल 599 रुपये में टिकट बुक कर सकते हैं। यात्री बुक किए गए टिकट पर 1 जुलाई से 30 सितंबर 2017 के बीच यात्रा कर सकेंगे। इन तारीखों के बीच कई ब्लैकआउट डेट्स भी हैं, जिनमें नॉर्मल प्राइस पर टिकट बुक होगा।
यात्री ऑफर के तहत अहमदाबाद, बगडोगरा, बंगलूरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता, लेह, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची, श्रीनगर और हैदराबाद की यात्रा कर सकेंगे।