फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mutual Fund: हर महीने मात्र 1000 रुपये के निवेश पर पाएं 2 करोड़ से ज्यादा तक का फंड, यहां जानिए इसके बारे में सबकुछ

Mon, 10 Jan 2022 02:25 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
छोटे निवेश से बनेगा बड़ा फंड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
हर कोई अपनी जरूरतों के हिसाब से खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए एक सुरक्षित निवेश की ओर रुख करता है। लेकिन बाजार में मौजूद तमाम तरह की योजनाओं में एक सही और लो रिस्क निवेश को चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी निवेश करना चाहते हैं, लेकिन शुरू नहीं कर पाएं हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप नए साल में कैसे निवेश शुरू कर सकते हैं। अगर आप चाहते हुए भी ज्यादा बचत नहीं कर पा रहे तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप छोटे निवेश से बड़ा फंड बना सकते हैं। खास बात तो ये है कि इसकी शुरुआत आप मात्र एक हजार रुपये से कर सकते हैं। वहीं हर महीने एक हजार रुपये का निवेश आसानी से किया जा सकता है, तो आइए इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
छोटे निवेश से बनेगा बड़ा फंड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PIXABAY
एसआईपी ने दिया 20 प्रतिशत तक का रिटर्न
  • छोटे निवेश से बड़ा फंड बनाने के लिए यहां बात हो रही म्यूचुअल फंड में निवेश की। इसमें हर महीने मात्र एक हजार रुपये की एसआईपी से शुरू करके आप करोड़पति बनने तक का सफर तय कर सकते हैं। दरअसल, बीते कुछ सालों में म्यूचुअल फंड ने लगभग 20 प्रतिशत या उससे भी अधिक का रिटर्न दिया है। ऐसे में ये आपके लिए सही साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
छोटे निवेश से बनेगा बड़ा फंड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
20 साल के लिए निवेश
  • जैसा की यहां बात हो रही है एक हजार रुपये के निवेश की, तो यदि आप हर महीने इस अमाउंट को 20 साल तक भरते हैं, तो आपका जमा पैसा कुल 2.4 लाख रुपये होगा। 15 प्रतिशत रिटर्न के आधार पर 20 साल में आपको करीब 15 लाख 16 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं 20 प्रतिशत रिटर्न के आधार पर कुल फंड करीब 31.61 लाख रुपये का होगा।

4 of 5
छोटे निवेश से बनेगा बड़ा फंड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
25 साल के लिए निवेश 
  • वहीं अगर आप 25 साल तक 1000 रुपये का निवेश करते हैं, तो इस पर आपको 20 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न मिलता है और मैच्युरिटी पर कुल 86.27 लाख रुपये का फंड जमा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छोटे निवेश से बनेगा बड़ा फंड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
30 साल के लिए निवेश 
  • इसी प्रकार अगर आप इस अवधि को बढ़ा कर 30 साल के लिए निवेश करते हैं तो 20 प्रतिशत के रिटर्न के हिसाब से आपको 2 करोड़ 33 लाख 60 हजार के फंड का लाभ मिल सकता है। ध्यान में रखने वाली बात ये है कि म्यूचुअल फंड पर निवेशक को कम्पाउंडिंग का फायदा मिलता है। इसमें हर महीने निवेश करने की सुविधा दी गई है। जिसके चलते छोटी रकम के निवेश पर आसानी से आपको बड़ा फंड मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें