फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Card Benefits: क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के नुकसान ही नहीं कुछ फायदे भी हैं, यहां जानें

Mon, 29 Nov 2021 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रेडिट कार्ड के फायदे - फोटो : iStock
हमें अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं, क्योंकि आज के समय में पैसे से ही आप अपनी जरूरत की चीजें खरीद सकते हैं। बस अंतर ये है कि कोई कैश में खरीदता है, तो कोई क्रेडिट कार्ड के जरिए। हालांकि, क्रेडिट कार्ड का नाम सुनते ही कुछ लोग इससे दूर भागने लगते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि उन्हें लगता है कि इसके जरिए वो गलत आदत का शिकार हो सकते हैं और इसके बोझ तले दब सकते हैं। लेकिन अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो आप इसके फायदों का लाभ भी उठा सकते हैं। जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे। ऐसे में हम आपको क्रेडिट कार्ड के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि, ये तभी लागू होते हैं जब आप क्रेडिट कार्ड की समय पर पेमेंट करते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
क्रेडिट कार्ड के फायदे - फोटो : iStock
आसानी से मिल सकता है लोन
  • वैसे तो आप क्रेडिट कार्ड में दिए गए लिमिट के आधार पर खर्च कर सकते हैं, लेकिन कार्ड पास होने का ये सबसे बड़ा फायदा होता है कि इमरजेंसी जरूरत पड़ने पर बैंक आपको प्री-अप्रूव्ड लोन आसानी से दे देता है। आप इसका जरूरत में इस्तेमाल करके तय समय पर लौटा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्रेडिट कार्ड के फायदे - फोटो : pixabay
अभी लो, बाद में दो
  • आमतौर पर ये देखने को मिलता है कि एक साथ पैसा हाथ में न होने की वजह से कई बार हम किसी चीज को नहीं खरीद पाते हैं। लेकिन अगर पास में क्रेडिट कार्ड है, तो आप उस चीज को खरीद सकते हैं और ईएमआई के जरिए पैसे को चुका भी सकते हैं और वो भी थोड़े से ब्याज के साथ।

4 of 5
क्रेडिट कार्ड के फायदे - फोटो : iStock
खरीदारी में शानदार ऑफर
  • आप अगर कैश के जरिए खरीदारी करने जा रहे हैं, और अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड भी है। तो आप क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग करने पर 10 प्रतिशत या उससे ज्यादा का भी कैशबैक मिल सकता है। त्योहारों के सीजन में तो इस तरह के काफी ऑफर आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रेडिट कार्ड के फायदे - फोटो : iStock
क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है
  • कई लोग कहते हैं कि मुझे लोन की क्या जरूरत या मुझे क्रेडिट कार्ड की क्या जरूरत आदि। ये सही है आप अपनी सुविधा के हिसाब से ही इसे चुनें, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से और समय पर इसका भुगतान करने से आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है। साथ ही भविष्य में जब आपको जररूत हो, तो इस स्कोर के जरिए ही आपको आसनी से लोन मिल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें